महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश अब जनजीवन के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मुंबई समेत आसपास के क्षेत्रों में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि रेल, सड़क और हवाई यातायात तीनों पर फुलस्टॉप लग गया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। वहीं, मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजात-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगहों पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ है, जिसके कारण 20 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने 16 प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
रद्द ट्रेनों की सूची: इसमें इंद्रायणी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन, प्रगति एक्सप्रेस और सिंहगढ़ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को डायवर्ट और रीशेड्यूल किया गया है।
करोड़ों की लागत से बना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे भारी बारिश और लैंडस्लाइड की भेंट चढ़ गया है। सोमवार सुबह खंडारा एक्जिट के पास हुए भूस्खलन के कारण मुंबई आने वाली लेन को पूरी तरह बंद करना पड़ा है।
हाल ही में शुरू हुआ 13.3 किलोमीटर लंबा मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट भी इस आपदा के आगे बेदम नजर आ रहा है। प्रशासन का कहना है कि मलबे की सफाई होने तक आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही पुराने नेशनल हाईवे को भी सावधानी के तौर पर बंद कर दिया गया है।
आसमान से बरसती आफत ने हवाई यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। एयरपोर्ट के रनवे और आसपास के इलाकों में पानी भरने और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
अब तक 4 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं, जबकि दिल्ली-मुंबई और इंदौर-मुंबई रूट की 13 से ज्यादा उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा है। कई विमान घंटों की देरी से चल रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मुंबई-पुणे के बीच यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी गई है। मौसम विभाग का रेड अलर्ट अभी भी प्रभावी है, इसलिए निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
*#WATCH | Maharashtra: A major landslide occurred on the Missing Link section of the Mumbai–Pune Expressway near the Khandala Exit. Consequently, the Mumbai-bound lane has been completely closed.
— ANI (@ANI) July 6, 2026
According to preliminary information, no casualties have been reported. Efforts are… pic.twitter.com/pRUSGhHabx
दिल्ली: शादी के ढाई महीने बाद छत से गिरकर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
पूर्णिया कॉलेज में जल्द शुरू होगी B.Ed की पढ़ाई, कुलपति ने दिए कड़े निर्देश; छात्रों की अन्य मांगों पर भी बड़ा अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच 980 कॉल्स का दावा, सियासी भूचाल
मानसून का सुपर एक्टिव मूड: दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
E20 पेट्रोल विवाद: भारत के खंडन के बाद भी अड़ा भूटानी पत्रकार, सबूत के तौर पर जारी किया सरकारी दस्तावेज
एमपी में रक्षा क्रांति: दक्षिण एशिया के सबसे बड़े मिसाइल कॉम्प्लेक्स की नींव
116 साल की उम्र में अद्भुत चमत्कार: दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, आस्था देख दंग रह गई दुनिया
सतलुज पर छिड़ा विवाद: ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, हरभजन सिंह बोले- सच दबाया नहीं जा सकता
‘सबने डाउनलोड कर ली, अब टेंशन नहीं’: दिलजीत दोसांझ ने पहले ही कर दी थी सतलुज हटने की भविष्यवाणी
ओटीटी से हटते ही लीक हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज , पायरेटेड लिंक की बाढ़