क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हर तरफ है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी-20 सीरीज में इस युवा खिलाड़ी पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। लेकिन, खेल से इतर अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो और बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या वैभव ने गर्लफ्रेंड का खुलासा किया? सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन वैभव से सवाल पूछती है कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है? फैन कहती है, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपको देखने के लिए इंग्लैंड आई हूं।
इस पर वैभव ने बेहद परिपक्वता से जवाब देते हुए कहा, हां, मेरी एक गर्लफ्रेंड है और उसका नाम क्रिकेट है। क्रिकेट ही मेरा पहला और एकमात्र प्यार है। मैं अभी सिर्फ 15 साल का हूं और मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अपना खेल सुधारने पर है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा माना जा रहा है।
तीसरे टी-20 में बड़ी पारी की उम्मीद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में डेब्यू करने वाले वैभव ने 14 रनों की पारी खेली थी। अब तीसरे मुकाबले में फैंस को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी को बैठाकर वैभव पर दांव लगाया है, जिसके चलते इस युवा खिलाड़ी पर प्रदर्शन का दबाव भी काफी ज्यादा है।
नेट प्रैक्टिस के दौरान आई चोट मैच से ठीक पहले एक चिंताजनक खबर भी सामने आई है। नेट प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, उन्हें चोट लगने के बाद दर्द से कराहते हुए देखा गया और उन्होंने अपनी प्रैक्टिस बीच में ही रोक दी। हालांकि, उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
कब और कहां देखें मैच? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 आज रात 10:00 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान 9:30 बजे मैदान पर उतरेंगे।
सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति जैसा है। क्या वैभव अपनी चोट से उबरकर इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना कर पाएंगे? यह आज के मैच में साफ हो जाएगा।
🚨 Indian girl proposed to Vaibhav Suryavanshi🚨
— Central Cricket (@arshdeep3444) July 6, 2026
Indian Girl 🗣️: Hey Vaibhav, do you have a girlfriend? I m your biggest fan. I came all the way to England just to watch you bat.
Vaibhav Suryavanshi 🗣️: Yes, I do have a girlfriend... and her name is Cricket. Cricket is my… pic.twitter.com/cr060OAesr
नेट्स पर बाल-बाल बचे वैभव सूर्यवंशी, प्रैक्टिस के दौरान लगी तेज गेंद, क्या तीसरे टी-20 में खेलेंगे?
ट्रंप का फुटबॉल हस्तक्षेप : रेड कार्ड विवाद पर फीफा की निष्पक्षता सवालों के घेरे में
सड़क पर बिखरे फलों के राजा , हादसे के बाद मदद की जगह आम लूटने की मच गई होड़!
फिल्म सतलुज विवाद: मुख्यमंत्री की हत्या वाला सीन वायरल, दो गुटों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स
FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो के आंसुओं में डूबा सपना, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया बाहर
आईटीआई के लड़कों का अतरंगी डांस वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले - स्वैग तो देखो!
कपूर खानदान में गूंजी शहनाई: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर बंधे शादी के बंधन में
बरुईपुर में सायोनी घोष का कड़ा विरोध: लोगों ने लगाए बेईमान और गद्दार के नारे
पीओके में बगावत की आग: भारत से मदद की गुहार लगा रहे सरदार अमन खान
दीपाणिता मुखर्जी का बड़ा प्रहार: बंगाल में 80 साल से मिटाया जा रहा था श्यामा प्रसाद मुखर्जी का इतिहास