ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने का दावा करने वाले पाकिस्तान पर अब सवाल उठने लगे हैं। मध्यस्थता के लिए निष्पक्षता पहली शर्त होती है, लेकिन पाकिस्तान इस कसौटी पर फेल होता दिख रहा है। हाल ही में शहबाज शरीफ की ईरान यात्रा ने अमेरिका को आग-बबूला कर दिया है।
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की विदाई में पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें महान नेता करार दिया। शरीफ ने मंच से कहा कि खामेनेई को दुनिया के करोड़ों मुसलमान हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने ईरान को पाकिस्तान का अटूट साथी बताते हुए हर परिस्थिति में साथ चलने का वादा किया।
शहबाज शरीफ का यह बयान अमेरिका को बिल्कुल रास नहीं आया। अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामाबाद को चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा, इस्लामाबाद जान ले कि हम सब देख रहे हैं।
सीनेटर स्कॉट ने पाकिस्तान पर बरसते हुए उसके अतीत को याद दिलाया। उन्होंने याद दिलाया कि यही वह देश है जिसने ओसामा बिन लादेन को वर्षों तक पनाह दी। स्कॉट ने कहा कि पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड ही उसकी असलियत है, जहाँ ईसाइयों पर ईश-निंदा के नाम पर अत्याचार होते हैं और भेदभावपूर्ण कानून लागू हैं।
अमेरिकी सीनेटर ने कड़े शब्दों में कहा कि एक तरफ पाकिस्तान मध्यस्थ बनने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरी तरफ वह एक नरसंहारी और तानाशाह की तारीफ कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना हमास को पनाह देने वाले कतर से करते हुए कहा कि पाकिस्तान की विश्वसनीयता अब शून्य हो चुकी है।
शहबाज शरीफ के इस रुख ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि को एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। अमेरिका जैसे अहम सहयोगी देश की नाराजगी यह साफ करती है कि पाकिस्तान की दोहरी चाल अब वाशिंगटन में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
PAKISTAN PM PRAISES KHAMENEI AT TEHRAN FUNERAL
— Mossad Commentary (@MOSSADil) July 5, 2026
Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif attended Khamenei’s funeral in Tehran, calling him “a great scholar and leader whom millions of Muslims will remember.”
Sharif said Pakistan and Iran “will march together under all… pic.twitter.com/jMVLlZIzCN
809 घंटे की टेस्टिंग और इंजन में दरार: क्या E20 पेट्रोल पुराने वाहनों के लिए है घातक?
ये अनफेयर है... संजू सैमसन को बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर उठाए सवाल
PMCH में नर्सों का महा-आंदोलन: इमरजेंसी-ओटी ठप, 63 ऑपरेशन टले
वायनाड में कुदरत का कहर: भीषण भूस्खलन में 2 की मौत, 7 लापता; निर्माण कंपनी पर बरसी सरकार
मेरा पति 50 अफेयर करे, तुझे क्या... : शिल्पा शिंदे को सुनीता आहूजा ने दिखाई औकात
क्या सूर्यकुमार यादव कप्तानी जाने से नाराज हैं? पूर्व कप्तान ने अफवाहों का किया द एंड
वायनाड में मौत का सुनामी सैलाब: टनल प्रोजेक्ट से बहकर आया मलबे का ढेर, 2 की मौत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सवालों पर भड़के महंत कमल नयन दास, मीडिया का माइक झटकने की कोशिश
नेट्स पर बाल-बाल बचे वैभव सूर्यवंशी, प्रैक्टिस के दौरान लगी तेज गेंद, क्या तीसरे टी-20 में खेलेंगे?
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, बोले- यह करोड़ों भारतीयों का सम्मान