प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया और उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिन्तांग अदिपुर्ना (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से सम्मानित किया।
क्या है यह सर्वोच्च सम्मान? बिन्तांग अदिपुर्ना मेडल ऑफ ऑनर, इंडोनेशिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है। यह उन चुनिंदा हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने इंडोनेशिया गणराज्य की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवाएं दी हों।
पीएम मोदी ने जताया आभार इस सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का है। यह इंडोनेशियाई जनता की भावनाओं और हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने गहरे संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो और इंडोनेशियाई सरकार का दिल से आभार व्यक्त किया।
टेक्नोलॉजी और शिक्षा में नई साझेदारी पीएम मोदी ने इस यात्रा को भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि 21वीं सदी तकनीक की सदी है। भारत और इंडोनेशिया दोनों देश युवा शक्ति से भरे हैं। दोनों देशों ने AI, टेलीकॉम और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अहम समझौता किया है।
साथ ही, भारत के मशहूर मैनेजमेंट संस्थान IIM बेंगलुरु का कैंपस इंडोनेशिया में खोले जाने की घोषणा की गई। इसके अलावा, दोनों देश स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलकर और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।
रणनीतिक संबंधों को नई गति जकार्ता के राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्देका में द्विपक्षीय वार्ता से पहले प्रधानमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल जनवरी में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। अब पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाली मानी जा रही है।
#WATCH | Jakarta: Indonesia President Prabowo Subianto conferred the country s highest honour ’Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ medal of honour upon PM Narendra Modi
— ANI (@ANI) July 7, 2026
The Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia “Medal of Honour’ is the highest honour in the… pic.twitter.com/7U6ZgbGxuz
ये अनफेयर है... संजू सैमसन को बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर उठाए सवाल
FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो के आंसुओं में डूबा सपना, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया बाहर
महाराष्ट्र में बारिश का तांडव: भूस्खलन और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, जनजीवन पूरी तरह ठप
बुड्ढे रिटायर हों, अब युवा संभालें कमान : अन्ना हजारे पर अभिजीत दीपके का तीखा बयान
मुंबई में जल प्रलय : थम गई मायानगरी की रफ्तार, नासिक में बादल फटने का खौफ
अंशुला कपूर बनीं दुल्हन: रोहन ठक्कर संग सात फेरों के बंधन में बंधीं अर्जुन कपूर की बहन
जकार्ता में गूंजा भारत का जयकारा: पीएम मोदी का भव्य स्वागत, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर महामंथन शुरू
शुक्र है आपके कार्यक्रमों पर कॉपीराइट नहीं है : PM मोदी की तारीफ में क्या बोल गए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति?
बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी, WhatsApp मैसेज देखकर तुरंत पैसे न भेजें
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फोलारिन बालोगुन के बचाव में उतरे डोनाल्ड ट्रम्प, इन्फेंटिनो ने फोन कॉल की पुष्टि की