प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया में हैं। जकार्ता में उनके स्वागत के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने कूटनीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरीं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंच से पीएम मोदी के विकास मॉडल की खुलकर प्रशंसा की।
लंच के दौरान राष्ट्रपति सुबियांतो ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं और मैंने आपके कई कार्यक्रमों को अपनाया भी है। मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया की चुनौतियां काफी हद तक एक जैसी हैं—बड़ी आबादी, कृषि पर निर्भरता और प्राकृतिक आपदाओं का सामना। ऐसे में भारत का विकास मॉडल उनके लिए प्रेरणा है।
सुबियांतो ने हंसते हुए आगे कहा, मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आपके इन सफल कार्यक्रमों पर कोई कॉपीराइट नहीं है। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया की एक टीम हाल ही में भारत से लौटी है, जिसने भारत की परमाकल्चर तकनीक और बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के तरीकों का गहन अध्ययन किया है।
इस दौरे पर दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाई मिली है। भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस-अस्त्र मिसाइलों को लेकर महत्वपूर्ण रक्षा समझौता हुआ है। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में भी एक बड़ा कदम उठाया गया है। पीएम मोदी ने घोषणा की कि इंडोनेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) का कैंपस स्थापित किया जाएगा।
भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार और तकनीक को लेकर भी बड़ी सहमति बनी है:
इंडोनेशिया और भारत के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों के लिए राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिन्तांग अदिपुर्ना (Bintang Adipurna) मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
बता दें कि 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा के बाद पीएम मोदी अपनी यात्रा के अगले पड़ाव के रूप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच भविष्य के कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
#WATCH | A light-hearted moment with a deeper message. 🇮🇳🤝🇮🇩
— DD News (@DDNewslive) July 7, 2026
Indonesia President Prabowo Subianto drew smiles as he said during the banquet lunch “I copy your career and many of your progress…”
“I’m happy there is no copyright in following this progress”, he said amidst the… pic.twitter.com/EVPSlt2Pib
मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा : सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, युवा वैभव के लिए भेजा खास संदेश
Lava का विराट धमाका! भारत में जल्द आ रहा नया स्मार्टफोन, फैन्स में जबरदस्त क्रेज
दिल्ली-NCR में झमाझम मानसून: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश के साथ बदला मौसम
वैभव सूर्यवंशी के साथ मैदान पर हुआ हादसा, प्रैक्टिस के दौरान लगी घातक गेंद
एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: कोहली के शिकारी जेम्स एंडरसन को धोनी ने जमकर धोया, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
ग्लोबल डिफेंस मार्केट में भारत का दबदबा: ब्रह्मोस मिसाइल के लिए मची दुनिया भर में होड़
Fresh पनीर खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
मुंबई: लिफ्ट का दरवाजा खुला और मौत को गले लगा बैठा 12 साल का मासूम
महासचिव की विदाई, कोषाध्यक्ष पर सवाल: राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा एक्शन
कैप्टन कूल को सलाम: एमएस धोनी के 45वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत में जश्न