अगर आप बाजार से ताजा (Fresh) समझकर पनीर या अन्य खाद्य उत्पाद खरीदते हैं, तो अब आपको और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक दावों और लेबलिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाली खाद्य कंपनियों (FBOs) के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
Heritage Fresh पनीर पर क्यों उठा सवाल? FSSAI ने हेरिटेज फूड्स लिमिटेड को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नियामक का कहना है कि कंपनी द्वारा अपने पनीर के पैकेट पर Fresh Paneer का दावा करना भ्रामक है। FSSAI के नियमों (अनुसूची 5) के अनुसार, किसी उत्पाद पर ताजा शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कुछ निश्चित शर्तें पूरी करनी होती हैं, जिन्हें यह उत्पाद पूरा नहीं करता है।
सात दिनों का मिला मोहलत FSSAI ने सभी दोषी कंपनियों को नोटिस भेजकर निर्देश दिया है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें और सुधार के लिए तुरंत कदम उठाएं। नियामक ने कंपनियों से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ FSS अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की जाए। कंपनियों को सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण पेश करना होगा।
सिर्फ पनीर ही नहीं, अन्य ब्रांड्स भी घेरे में FSSAI की यह कार्रवाई केवल हेरिटेज तक सीमित नहीं है। नियामक ने अन्य कंपनियों पर भी शिकंजा कसा है:
एनर्जी ड्रिंक्स के नाम पर भी पहले हो चुकी है कार्रवाई इससे पहले FSSAI ने रेड बुल, स्टिंग, हेल और एड्रेनालिन रश जैसे मशहूर एनर्जी ड्रिंक्स को भी नोटिस भेजे थे। नियामक का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक नाम का कोई मानक फूड रेगुलेशन में अधिसूचित नहीं है। कंपनियां मनमाने ढंग से ऊर्जा बढ़ाने या कमजोरी दूर करने के दावे नहीं कर सकतीं।
उपभोक्ता रहें सावधान FSSAI का साफ संदेश है कि कंपनियों को लेबलिंग और विज्ञापनों में पूरी पारदर्शिता बरतनी होगी। उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले किसी भी दावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी नियम तोड़ने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
FSSAI has issued notices to several food business operators (FBOs) for violating provisions of the FSS Act, 2006 regarding misleading claims. FBOs are directed to strictly comply with the established regulations and to take corrective measures. #FSSAIAction #FSSAINotice pic.twitter.com/42OObJyh9p
— FSSAI (@fssaiindia) July 6, 2026
शेरनी के पंजों में मौत का खेल: 30 मिनट तक दबोचे रखा, जान बचाने के लिए पशुपालक सहलाता रहा
सरफरोशी की तमन्ना के नारों से गूंजा PoK, भारत से मांगी मदद, पाक सेना के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
इंडोनेशिया में पीएम मोदी का रॉयल स्वागत: आसमान में लड़ाकू विमान, जमीन पर राष्ट्रपति ने खुद की अगवानी
बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी, WhatsApp मैसेज देखकर तुरंत पैसे न भेजें
जकार्ता में भव्य स्वागत: पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो के बीच होगी अहम रणनीतिक चर्चा
UGC NET 2026 विवाद: 67 सवालों के दोहराव और गलत नामों ने NTA की साख पर उठाए सवाल
आंसुओं के साथ रोनाल्डो का सफर खत्म, स्पेन ने 1-0 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
शर्मनाक: स्वास्थ्य मंत्री के गढ़ में एम्बुलेंस न मिलने से आदिवासी महिला की मौत, खाट पर ढोई गई मजबूरी
चंदा चोरी विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट ने जारी किया पूरा बही-खाता
पीओके में बगावत की आग: भारत से मदद की गुहार लगा रहे सरदार अमन खान