साइबर अपराध की दुनिया में बॉस स्कैम (Boss Scam) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। अब अपने बॉस का ऑर्डर मानना भी जोखिम भरा हो सकता है, खासकर जब मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हो। गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (i4C) ने इस संबंध में एक गंभीर एडवाइजरी जारी की है।
क्या है बॉस स्कैम ? यह सीईओ इम्पर्सनेशन फ्रॉड का एक तरीका है। इसमें साइबर अपराधी किसी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, सीईओ या एचओडी की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर नकली WhatsApp प्रोफाइल बनाते हैं। इसके बाद वे कर्मचारियों को मैसेज कर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं।
कैसे जाल में फंसाते हैं ठग? अपराधी अक्सर मैसेज में बहुत जल्दबाजी दिखाते हैं। वे इसे बेहद गोपनीय पेमेंट, इमरजेंसी ट्रांजैक्शन या किसी जरूरी प्रोजेक्ट का काम बताते हैं। कर्मचारी डर या दबाव में बिना सोचे-समझे पैसे ट्रांसफर कर देते हैं, जो सीधे ठगों के खाते में पहुंच जाते हैं।
i4C की सख्त चेतावनी I4C ने उन लोगों को सचेत किया है जो संस्थानों, कंपनियों या सरकारी विभागों में वित्तीय जिम्मेदारी संभालते हैं। अलर्ट में साफ कहा गया है कि किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले संबंधित अधिकारी से फोन कॉल, वीडियो कॉल या ऑफिशियल ईमेल के माध्यम से पुष्टि जरूर करें। केवल WhatsApp निर्देश के भरोसे पेमेंट करना भारी पड़ सकता है।
ठगी से बचने के लिए जरूरी कदम:
फ्रॉड होने पर क्या करें? अगर आपके साथ या आपकी कंपनी के साथ ऐसी कोई घटना होती है, तो घबराएं नहीं। तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
🚨 New Boss Scam Alert!
— CyberDost I4C (@Cyberdost) July 3, 2026
Cyber criminals are targeting working professionals with malicious .ZIP files pic.twitter.com/9o1GX2mksi
बारिश में रफ़्तार का तांडव : पानी को चीरती निकली वंदे भारत, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
लीक हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज : सेंसर बोर्ड की पाबंदियों को धता बता इंटरनेट पर छाई फिल्म
आयुष्मान भारत: अब अस्पताल की लंबी लाइनों से छुटकारा, एक कॉल पर बुक करें OPD अपॉइंटमेंट
INS महेंद्रगिरि: समंदर का अदृश्य शिकारी , जो रडार की नजरों से छिपाकर दुश्मन का करेगा खात्मा
116 साल की उम्र, 3550 सीढ़ियां: तिरुमाला पहुंचीं सुपर ग्रैंडमा का जज्बा देख दंग रह गए CM नायडू
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी, नेट्स पर बरसाए शानदार शॉट्स
इंग्लैंड दौरे के बीच बड़ा बदलाव: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 6 नए चेहरों को मिला मौका
जिम्बाब्वे फतह के लिए टीम इंडिया तैयार: श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, युवा ब्रिगेड को मिला बड़ा मौका
फिल्म सतलुज विवाद: मुख्यमंत्री की हत्या वाला सीन वायरल, दो गुटों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स
दिल्ली में आम महोत्सव का आगाज़: 400 किस्मों के साथ सजेगा स्वाद का मेला