फेक बयानों पर भड़के सूर्या भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर अपने नाम से फैल रहे झूठे बयानों को लेकर काफी नाराज हैं। सूर्या ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम पर ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं जो उन्होंने कभी कही ही नहीं। उन्होंने फैंस से आग्रह किया है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।
वैभव सूर्यवंशी के लिए स्पेशल मैसेज विवादों के बीच सूर्यकुमार यादव ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की हौसला अफजाई की है। 15 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव के लिए सूर्या ने लिखा, तुम अपने करियर के एक रोमांचक सफर की शुरुआत कर रहे हो। हर पल का आनंद लो और देश को गर्व महसूस कराते रहो।
टीम के प्रति अपना समर्थन दोहराया सूर्या ने साफ तौर पर कहा कि भले ही वह अब टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका समर्थन हमेशा टीम के साथ है। उन्होंने कहा, मैं टीम के प्रदर्शन के लिए हमेशा शुभकामनाएं देता हूं। खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट मिलता रहेगा। मेरे नाम से जो भी बयान शेयर किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं।
क्या है वायरल फर्जी दावा? सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ पेजों ने सूर्या के नाम से एक फर्जी स्टेटमेंट वायरल कर दिया था। इसमें दावा किया गया था कि सूर्या को टीम से बाहर करने और कप्तानी से हटाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस फर्जी पोस्ट में यह भी कहा गया था कि वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।
टीम इंडिया के खराब दौर पर चर्चा गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कमान सौंपने के बाद से टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय टीम को हाल ही में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस की कप्तानी में टीम पिछले चार मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) July 7, 2026
पॉडकास्ट में मजाक पड़ा भारी: महिलाओं पर की गई टिप्पणी के बाद घिरे ऑस्ट्रेलियाई पीएम, मांगी माफी
फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो के लिए स्टैंड्स में एकजुट हुए धोनी और कोहली, भावुक विदाई ने नम की दुनिया की आंखें
वायनाड में कुदरत का कहर: भीषण भूस्खलन में 2 की मौत, 7 लापता; निर्माण कंपनी पर बरसी सरकार
मदद या मजाक? श्रीलंका को पाकिस्तान ने भेजी एक्सपायर्ड राहत सामग्री!
दमिश्क में मैक्रों की सुरक्षा में बड़ी चूक: होटल के पास धमाके से दहला सीरिया, बाल-बाल बचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति
मोदी की योजनाओं के मुरीद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, भरी महफिल में बोले- मैं आपको कॉपी करता हूं
क्या ट्रंप की कॉल ने बदल दिए फीफा के नियम? बालोगुन विवाद ने फुटबॉल जगत में मचाई खलबली
एम्बाप्पे बनाम सीनेटर: नस्लवादी टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई तक पहुंचा
सड़क पर बिखरे फलों के राजा , हादसे के बाद मदद की जगह आम लूटने की मच गई होड़!
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में जोरदार धमाके, होटल के बाहर मची अफरा-तफरी