फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को मिले रेड कार्ड को लेकर फीफा द्वारा लिए गए फैसले ने वैश्विक फुटबॉल जगत को हिला कर रख दिया है। आरोप है कि यह बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए किया गया।
क्या था पूरा मामला? अमेरिकी स्टार स्ट्राइकर बालोगुन को बोस्निया हर्जेगोविना के खिलाफ रेड कार्ड मिला था। नियमों के अनुसार, इसके बाद उन्हें बेल्जियम के खिलाफ महत्वपूर्ण राउंड ऑफ-16 मैच से बाहर होना था। हालांकि, मैच से ठीक पहले फीफा ने उनका निलंबन हटा दिया, जिससे वह खेलने के लिए उपलब्ध हो गए।
ट्रंप की भूमिका और फीफा का स्पष्टीकरण फीफा ने अपने अनुशासनात्मक नियमों के अनुच्छेद 27 का हवाला देते हुए इस फैसले को सही ठहराया। वहीं, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो से व्यक्तिगत रूप से इस मामले की समीक्षा करने का आग्रह किया था। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से स्वीकारा कि उन्होंने इन्फेंटिनो से बात की थी क्योंकि उन्हें यह फाउल नहीं लगा था।
विवाद की जड़: गलत या सही? बोस्निया के खिलाफ मैच में बालोगुन ने विरोधी खिलाड़ी के टखने पर पैर रख दिया था। रेफरी ने इसे गंभीर फाउल करार देते हुए सीधा रेड कार्ड दिखाया। जबकि कुछ प्रशंसकों का मानना था कि यह महज एक संतुलन बिगड़ने का मामला था और रेड कार्ड कठोर था, वहीं फुटबॉल के जानकारों का कहना है कि रेफरी के फैसले को पलटना खेल की गरिमा के खिलाफ है।
खेलो की निष्पक्षता पर उठे सवाल फीफा के इस फैसले की बेल्जियम फुटबॉल संघ, यूरोपीय अधिकारियों और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है। आलोचकों का मानना है कि राजनीतिक दबाव में आकर लिए गए इस फैसले ने टूर्नामेंट की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह भविष्य के लिए एक गलत मिसाल बन सकता है।
क्या बोले बालोगुन? इस भारी विवाद के बीच, फोलारिन बालोगुन ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्होंने माइकल जैक्सन के मशहूर गाने Bad के साथ एक पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बेल्जियम फुटबॉल संघ द्वारा की गई अपील को फीफा ने पहले ही खारिज कर दिया है, जिससे बालोगुन का बेल्जियम के खिलाफ खेलना तय हो गया है।
BREAKING: President Trump reveals the details of his conversation with FIFA President Gianni Infantino over the controversial red card call on star American player Folarin Balogun.
— Fox News (@FoxNews) July 6, 2026
All I did was ask for a review because I didn t think it was a foul. And, you know, again, I m… pic.twitter.com/MD5Q9t44th
गुजरात: घर में घुसकर युवक पर झपटा शेर; जान बचाने के लिए हमलावर को सहलाता रहा पीड़ित, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना टूटा: आखिरी मुकाबले के बाद मैदान पर छलके आंसू
महासचिव की विदाई, कोषाध्यक्ष पर सवाल: राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा एक्शन
सरफरोशी की तमन्ना के नारों से गूंजा PoK, भारत से मांगी मदद, पाक सेना के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
फिल्म सतलुज विवाद: मुख्यमंत्री की हत्या वाला सीन वायरल, दो गुटों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर: एसआईटी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 70 बार कैमरे में कैद हुई चढ़ावे की चोरी
क्या फीफा पर हावी हैं ट्रंप! बेलोगुन के निलंबन पर बवाल, यूएफा और बेल्जियम ने उठाए सवाल
ट्रंप ने माना: फोलारिन बालोगुन के रेड कार्ड के लिए फीफा प्रमुख को किया था फोन
चंपत राय की जगह लेंगे कृष्ण मोहन: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं नए कार्यवाहक महासचिव
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी, नेट्स पर बरसाए शानदार शॉट्स