फीफा विश्व कप में पुर्तगाल के दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया है। स्पेन के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली 1-0 की हार के साथ ही फुटबॉल जगत के एक सुनहरे अध्याय का दुखद अंत हो गया।
मैदान पर छलके आंसू अमेरिका के डलास स्थित एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में मिकेल मेरिनो के गोल की बदौलत जीत दर्ज की। मैच खत्म होने के बाद रोनाल्डो भावुक नजर आए। स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों का अभिवादन करते समय उनकी आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे।
मैंने अपना 100 फीसदी दिया मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा, इस तरह बाहर होना दुखद है, लेकिन मुझे संतोष है कि मैंने मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया। मेरी अंतरात्मा पूरी तरह साफ है। एक खिलाड़ी की जिंदगी में आगे बढ़ना जरूरी है।
आखिरी विश्व कप, संन्यास पर सस्पेंस 41 वर्षीय रोनाल्डो ने पुष्टि की कि यह उनके करियर का अंतिम विश्व कप था। हालांकि, उन्होंने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अभी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेंगे और फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।
अधूरे ख्वाब के बावजूद कायम रहेगी विरासत भले ही विश्व कप ट्रॉफी का सपना अधूरा रह गया, लेकिन रोनाल्डो के आंकड़े उन्हें युगों तक याद दिलाएंगे। उन्होंने विश्व कप इतिहास में कुल 27 मैच खेले और छह अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने। 2016 का यूरो कप खिताब उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि रोनाल्डो केवल एक गोल स्कोरर नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका समर्पण और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा एक मिसाल बना रहेगा।
Bahkan yang terbaik pun tidak bisa menulis ulang takdir.
— PanditFootball.com (@panditfootball) July 6, 2026
Cristiano Ronaldo akhirnya harus menerima kenyataan pahit bahwa dirinya memang tidak pernah ditakdirkan untuk memenangkan Piala Dunia. Meski telah menjaga fisik di level tertinggi hingga usia 41 tahun demi memimpin… pic.twitter.com/PGhIcbxT7z
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने रेखा गुप्ता पर खेला दांव, प्रशांत किशोर की चुनौती को नकारा
सड़क पर पलटा आमों से भरा ट्रक: ड्राइवर को तड़पता छोड़ आम लूटने में जुटी भीड़, वीडियो देख भड़के लोग
भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20: क्या नॉटिंघम में फिर बारिश बनेगी विलेन ? जानें वेदर रिपोर्ट
आंसुओं के साथ विदा हुए रोनाल्डो: आखिरी वर्ल्ड कप में टूट गया पुर्तगाल का सपना
IND vs ENG: नेट्स पर युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा हादसा , थम गईं टीम इंडिया की सांसें
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर गुंडों का तांडव: कार रुकवाकर परिवार को बेरहमी से पीटा, रोती रही महिला
अंशुला कपूर की शादी: मंडप में मां की मौजूदगी ने नम की सबकी आंखें, वायरल हुई इमोशनल तस्वीर
शेरनी के पंजों में मौत का खेल: 30 मिनट तक दबोचे रखा, जान बचाने के लिए पशुपालक सहलाता रहा
शादी के एक दिन बाद ही सादगी में दिखीं आमिर खान की नई दुल्हन, रिंग ने लूटी महफिल
महासचिव की विदाई, कोषाध्यक्ष पर सवाल: राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा एक्शन