बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रविवार, 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधकर सभी को चौंका दिया। जुहू स्थित आवास पर हुई इस निजी शादी में परिवार और बेहद करीबी दोस्तों ने शिरकत की।
शादी के अगले दिन दिखा कैजुअल अंदाज शादी के महज एक दिन बाद ही आमिर और गौरी पति-पत्नी के तौर पर पहली बार पैपराजी के कैमरों में कैद हुए। आमतौर पर बॉलीवुड शादियों में भारी-भरकम कपड़ों का दौर होता है, लेकिन गौरी ने सभी को हैरान कर दिया। वह पारंपरिक परिधानों के बजाय टी-शर्ट और लोवर पहनकर बेहद सहज और सिंपल लुक में नजर आईं।
हाथ में चमकती हीरे की अंगूठी भले ही गौरी का पहनावा सिंपल रहा हो, लेकिन फैंस की नजरें उनकी रिंग फिंगर पर टिकी रहीं। उनकी उंगली में एक बड़ी हीरे की अंगूठी चमकती हुई दिखाई दी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, आमिर भी प्रिंटेड कुर्ते में काफी रिलैक्स्ड नजर आए।
डांस और वादों से सजी नई शुरुआत शादी के जश्न का एक खूबसूरत वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों शादी के कागजात साइन करने के बाद डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान गौरी ने भावुक होते हुए कहा, मैं गौरी स्प्रैट, आमिर खान को, जो मेरे रक्षक और सहारा हैं, अपने कानूनी पति के रूप में स्वीकार करती हूं। इसके जवाब में आमिर ने उनका हाथ चूमकर इस नई शुरुआत को खास बना दिया।
शादी के दिन थे शाही लुक में अपनी शादी की रस्मों के दौरान यह जोड़ा बेहद रॉयल लग रहा था। जहां आमिर सफेद बंद गला कुर्ता और धोती में नजर आए, वहीं गौरी आइवरी लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इस निजी कार्यक्रम में आमिर के तीनों बच्चे—आयरा, जुनैद और आजाद—भी शामिल हुए और उन्होंने इस नए रिश्ते का स्वागत किया।
Dear Amir Bhai & Gauri,
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 5, 2026
Heartiest congratulations on your wedding! ❤️ Wishing you both a lifetime of love, happiness, laughter, and togetherness. May Allah bless your beautiful journey with endless joy and countless blessings.
So happy for you both, congratulations once again! pic.twitter.com/b6NVEoUw34
UGC NET 2026: परीक्षा में बड़ी धांधली! 67 सवाल कॉपी, समाजशास्त्र के पेपर में दिग्गज विचारकों के नाम तक बदले
23 साल के नाहिद राणा का करिश्मा: 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
दिल्ली में आम महोत्सव का आगाज़: 400 किस्मों के साथ सजेगा स्वाद का मेला
भारत हमारी मदद करे, यहाँ खाने का संकट है : PoK में मचा हाहाकार, जनता ने LoC खोलने की उठाई मांग
फिल्म सतलुज विवाद: मुख्यमंत्री की हत्या वाला सीन वायरल, दो गुटों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स
जयपुर मेट्रो फेज-2: 13 हजार करोड़ की ऑरेंज लाइन से बदलेगी गुलाबी नगरी की रफ्तार
18 साल का इंतजार: क्या अब रोज चलेगी कोलकाता एक्सप्रेस? सीमांचल के यात्रियों ने सांसद से की बड़ी मांग
भूपेश बघेल के दौरे से पहले पंजाब कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन, क्या वडिंग अलग-थलग पड़ गए?
4.31 करोड़ की नाला योजना में फंसा पेंच: ठाकुरगंज नगर पंचायत की तीन योजनाओं पर लटकी रद्द होने की तलवार
आम की लूट: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक देख मदद करने के बजाय आम बटोरने में जुटे लोग, वीडियो वायरल