ठाकुरगंज (किशनगंज) में करोड़ों रुपये के नाला निर्माण विवाद ने एक बड़ा प्रशासनिक मोड़ ले लिया है। विभागीय जांच में नगर पंचायत की तीन आरसीसी नाला योजनाओं को बुडको (BUIDCO) की पहले से स्वीकृत परियोजना के साथ ओवरलैप पाया गया है।
अब पूर्णिया अंचल के अधीक्षण अभियंता ने इन तीनों योजनाओं को रद्द करने की सिफारिश नगर विकास एवं आवास विभाग से की है।
मामले की जड़ सितंबर 2025 में है, जब बुडको ने जुबली चौक से जिलेबिया मोड़ तक नाला निर्माण के लिए 4.31 करोड़ की निविदा जारी की थी। मई 2026 तक इस परियोजना का एकरारनामा भी पूरा हो चुका था।
विवाद तब गहराया जब मार्च 2026 में नगर पंचायत ने उसी क्षेत्र के लिए तीन अलग-अलग निविदाएं (NIT-08/2025-26) जारी कर दीं। रेलवे रोड से भठढाला और रामजानकी मंदिर मार्ग जैसे क्षेत्रों के लिए निकाली गई इन निविदाओं पर सवाल उठे कि एक ही क्षेत्र में दो एजेंसियां काम कैसे कर सकती हैं।
विवाद के बाद नगर विकास विभाग ने जांच के आदेश दिए। किशनगंज के कार्यपालक अभियंता की टीम ने जब स्थल पर जाकर बुडको और नगर पंचायत के दस्तावेजों व नक्शों का मिलान किया, तो मामला साफ हो गया।
जांच रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया कि नगर पंचायत की ग्रुप-01, 05 और 06 की योजनाएं बुडको की पूर्व-स्वीकृत परियोजना से सीधे टकरा रही हैं। चूँकि बुडको का एकरारनामा पहले ही हो चुका था, इसलिए नगर पंचायत की इन नई निविदाओं का कोई औचित्य नहीं बचा।
फिलहाल गेंद नगर विकास एवं आवास विभाग के पाले में है। यदि विभाग अधीक्षण अभियंता की अनुशंसा को मान लेता है, तो नगर पंचायत की तीनों टेंडर प्रक्रियाएं रद्द कर दी जाएंगी।
इससे बुडको की 4.31 करोड़ रुपये की परियोजना का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर यह मामला प्रशासनिक समन्वय पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है—कि आखिर एक ही काम के लिए दो सरकारी एजेंसियों ने निविदा कैसे निकाल दी? अब सबकी निगाहें विभाग के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।
*बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.#Bankipur #Bihar #Election #prabhatkhabar pic.twitter.com/3FuzKr2d51
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 5, 2026
नेशनल हाईवे टोल पर 10 सेकंड वाली फ्री सुविधा का सच: क्या टोल रसीद के बिना नहीं मिलेगी मदद?
नाटो समिट से ठीक पहले पुतिन का पावर शो , कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से भीषण हमला
श्रीलंका की जेल में खूनी गैंगवार: 23 की मौत, 100 से ज्यादा घायल; मची अफरा-तफरी
रामायण का भव्य ट्रेलर: मिथिला के शिव मंदिर में राम-सीता के मिलन का होगा अद्भुत दृश्य
सहरसा मंडी में मक्का के गिरे दाम, चावल की चमक ने किसानों को दी राहत
रामायण: राम-सीता की पहली मुलाकात का खुलासा, शिव मंदिर के दृश्यों से गूंजेगा ऑस्कर विजेता संगीत
तीसरे T20 में बड़े बदलाव की तैयारी: हार के गुनहगार की जगह पक्की, क्या पलटेगी टीम इंडिया?
हमें दूसरा सचिन नहीं, पहला वैभव चाहिए : 15 साल के स्टार पर दिग्गज का बड़ा बयान और चेतावनी
मुझे आज ही घर जाना है : लॉक अप 2 में भूख से तड़पीं सुनीता आहूजा, गोविंदा की बात न मानने पर जताया पछतावा
कटिहार स्टेशन पर मिली 12 साल के बच्चे की चौंकाने वाली कहानी, RPF ने बचाई जान