कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता ने एक 12 वर्षीय बच्चे की जिंदगी बचा ली। ‘नन्हे फरिश्ते अभियान’ के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म पर अकेले घूम रहे एक नाबालिग को देखा। बच्चे की लाचारी और उसकी संदिग्ध स्थिति को देख आरपीएफ ने तुरंत उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया।
प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अकेला मिला बच्चा स्टेशन पर निगरानी के दौरान आरपीएफ कटिहार (ईस्ट) की टीम को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक लड़का अकेले घूमता हुआ दिखाई दिया। बच्चे को बेसहारा और घबराया हुआ देख टीम ने उससे पूछताछ शुरू की। टीम का नेतृत्व आरपीएफ निरीक्षक कर रहे थे, जिसमें एलएसआई सारिका कुमारी और अन्य जवान शामिल थे।
घर क्यों छोड़ा? सामने आई चौंकाने वाली वजह आरपीएफ की पूछताछ में बच्चे ने जो बताया, वह हैरान करने वाला था। उसने खुलासा किया कि वह मदरसा बोर्ड में पढ़ाई से जुड़े एक विवाद के कारण घर से भाग निकला था। घर से तो वह निकल गया, लेकिन बाद में रास्ता भटक गया और कटिहार रेलवे स्टेशन जा पहुंचा। आरपीएफ अधिकारियों ने बच्चे की बात गंभीरता से सुनी और उसे तुरंत सुरक्षित हिरासत में ले लिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया बच्चा बच्चे को रेस्क्यू करने के बाद आरपीएफ पोस्ट (ईस्ट) लाया गया। वहां सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद, गवाहों की मौजूदगी में बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन कटिहार के सुपुर्द कर दिया गया। अब बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष उसे पेश कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है नन्हे फरिश्ते अभियान ? रेलवे सुरक्षा बल का ‘नन्हे फरिश्ते अभियान’ देशभर के स्टेशनों पर सक्रिय है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को ढूंढना और बचाना है जो या तो घर से भटक गए हैं या फिर मानव तस्करी का शिकार हो सकते हैं। कटिहार रेलवे स्टेशन पर हुई यह कार्रवाई इसी अभियान की सफलता को दर्शाती है, जहाँ समय रहते एक मासूम को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने का काम किया गया।
*बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.#Bankipur #Bihar #Election #prabhatkhabar pic.twitter.com/3FuzKr2d51
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 5, 2026
जब मछली की जगह जाल में फंसा टाइगर , रंगदारी मांगने गए अपराधी की मछुआरों ने उतारी हेकड़ी
लंदन की सड़कों पर गूंजी आजादी की आवाज, पाक सेना के खिलाफ उतरे हजारों कश्मीरी
गर्लफ्रेंड के 3 टुकड़े करने वाला सनकी आशिक गिरफ्तार: जौनपुर एनकाउंटर में पैर में लगी गोली
# वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर विवाद थमा: राजीव शुक्ला बोले- बीसीसीआई में योग्यता ही एकमात्र पैमाना
न चाय का ब्रेक, न छुट्टी! 64 घंटे तक नॉन-स्टॉप काम कर रोबोट्स ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया का विश्व पटल पर राज: 7वीं बार बनी महिला टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन
मुंबई में भारी बारिश का कहर: मेयर रितू तावड़े का अलर्ट, कहा- घर में रहें सुरक्षित
शेर के होश उड़ा दिए: जब जंगल के राजा के सामने सींग तानकर खड़ा हो गया बैल!
PoK में भड़का जन आक्रोश: फायरिंग में एक की मौत, सड़कों पर उतरी जनता
‘सबने डाउनलोड कर ली, अब टेंशन नहीं’: दिलजीत दोसांझ ने पहले ही कर दी थी सतलुज हटने की भविष्यवाणी