लॉक अप के दूसरे सीजन में इस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण है। शो के कंटेस्टेंट्स को हफ्ते का बजट खत्म होने के कारण करीब 12 घंटे से अधिक समय तक भूखे रहना पड़ा, जिसके बाद शो का सेट किसी अखाड़े में बदल गया। भूख से बेहाल सुनीता आहूजा और राम कपूर ने शो छोड़ने की जिद पकड़ ली है।
इंसानियत के लिए खाना ठुकराया शो के नियमों के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को टास्क जीतकर डिजिटल पैसे कमाने होते हैं, जिससे वे कैंटीन से भोजन खरीदते हैं। बजट कम होने के कारण केवल राम कपूर और सुनीता आहूजा के लिए खाना मंगाया गया था, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स को सिर्फ जूस मिला। राम और सुनीता ने अपने साथियों को भूखा देखकर खाना खाने से साफ इनकार कर दिया, जिसे उन्होंने अपनी नैतिकता के खिलाफ बताया।
सर्वाइवल ट्रे ने बढ़ाया गुस्सा स्थिति तब और बिगड़ गई जब शो की टीम ने सर्वाइवल फूड ट्रे भेजी। इसमें राम कपूर को पूरा खाना दिया गया, लेकिन सुनीता आहूजा सहित बाकी सभी को सिर्फ क्लियर वेजिटेबल सूप मिला। इस भेदभाव से भड़कीं सुनीता ने गुस्से में कहा, क्या हमें खाने के लिए भीख मांगनी पड़ेगी? ये लोग जानते हैं कि यहां कुछ लोग डायबिटीज के मरीज हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं।
गोविंदा की बात न मानकर पछता रही हूं भावुक हुईं सुनीता आहूजा ने रोते हुए शो से बाहर जाने की मांग की। उन्होंने कहा, ची-ची (गोविंदा) ने मुझे बार-बार मना किया था कि इस शो में मत जाओ। हर बार जब मैंने उनकी बात अनसुनी की, तो मुझे पछताना पड़ा। मैं आज ही यह शो छोड़ना चाहती हूं, अब मुझसे और नहीं होगा।
राम कपूर ने भी किया किनारा राम कपूर ने भी शो के सिस्टम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मैं किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करूंगा। मुझे वापस जाकर अपने परिवार का सामना करना है, मैं अपनी नजरों में खुद को गिरा नहीं सकता। ऐसा शो करने के लिए मुझे हां नहीं कहनी चाहिए थी।
रितेश देशमुख ने दी नसीहत मामले के तूल पकड़ने पर होस्ट रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स से बजट मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लग्जरी चीजों पर पैसे खर्च करने के बजाय उन्हें बजट का संतुलन बनाना चाहिए था। रितेश ने सुनीता और राम को समझाते हुए कहा कि शो के नियम सभी के लिए समान हैं। हालांकि, सुनीता और राम के तेवर अभी भी नरम नहीं पड़े हैं और वे लगातार शो से खुद को अलग करने की मांग कर रहे हैं।
Sunita Ahuja and Ram Kapoor asks to quit the show #LockUpp2 #LockUpp pic.twitter.com/vseoEJdNB3
— ASH (@CA_ashhh) July 5, 2026
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड का कहर, मिसिंग लिंक बंद; यात्रा टालने की सलाह
मुंबई में बारिश का तांडव: 7 दिनों में 10 मौतें, रेल-सड़क संपर्क टूटा, शहर पर रेड अलर्ट का साया
मनाली में पैराग्लाइडर की जानलेवा क्रैश लैंडिंग: बीच सड़क पर गिरा ग्लाइडर, बाल-बाल बची जान
ममता बनर्जी के घर बाहर केंद्रीय बलों का पहरा, TMC ने पूछा- क्या यह हाउस अरेस्ट की साजिश?
जूनियर एनटीआर की फिल्म पर फूटा विवाद: तमिलनाडु में क्यों हो रही बैन की मांग?
NEET UG 2026: फीस रिफंड के लिए आखिरी मौका, 7 जुलाई तक नहीं किया ये काम तो डूब जाएंगे पैसे
E20 पेट्रोल विवाद: भारत के खंडन के बाद भी अड़ा भूटानी पत्रकार, सबूत के तौर पर जारी किया सरकारी दस्तावेज
रिलीज के 48 घंटे बाद ही जी5 से गायब हुई सतलज , सेंसरशिप पर छिड़ा बड़ा घमासान
अमरनाथ यात्रा में बदमाशी : ग्लेशियर पर छड़ी बरसाते शख्स का वीडियो वायरल, भड़के लोग
मुंबई की रफ्तार थमी: भारी बारिश से डब्बावालों की सेवा ठप, हाईवे पर लगा जाम