साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की आगामी फिल्म घोषणा के साथ ही बड़े विवाद में फंस गई है। इस प्रोजेक्ट को लेकर जहां फैंस उत्साहित थे, वहीं अब फिल्म पर तमिलनाडु में बैन की मांग तेज हो गई है।
भगवान मुरुगन का चित्रण बना विवाद की जड़ यह फिल्म पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें भगवान मुरुगन के जीवन को दिखाया जाएगा। विवाद तब शुरू हुआ जब फिल्म के पोस्टर के कैप्शन में भगवान मुरुगन के जन्म स्थान को उत्तर भारत बताया गया। तमिलनाडु में भगवान मुरुगन को तमिलों का आराध्य देव माना जाता है, जिससे यह दावा वहां के लोगों की भावनाओं पर चोट करने वाला साबित हुआ है।
सीमन की कड़ी चेतावनी तमिल नेता और फिल्ममेकर सीमन ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेकर्स को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिल्म में भगवान मुरुगन के इतिहास और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने साफ कहा कि तमिल देवता के इतिहास को बदलकर पेश करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा सीमन का आरोप है कि मेकर्स कला के नाम पर मनगढ़ंत कहानियां फैला रहे हैं और तमिलों की सांस्कृतिक पहचान को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि फिल्म में भगवान मुरुगन की उत्पत्ति को लेकर सही तथ्यों का पालन किया जाए।
मेकर्स की चुप्पी हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन विवाद बढ़ता देख हर कोई मेकर्स की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। चर्चा है कि फिल्म का नाम गॉड ऑफ वॉर हो सकता है। फिलहाल, मेकर्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रिलीज से पहले ही यह फिल्म जिस कदर विवादों के घेरे में आई है, उससे यह साफ है कि आने वाले समय में फिल्म के कंटेंट को लेकर और भी चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
தமிழ் இறையோன், எங்களின் முப்பாட்டன் முருகப்பெருமான் வரலாற்றைத் திரித்து, தமிழர்களை இழிவுபடுத்தினால் கடும் எதிர் விளைவுகளைச் சந்திக்க நேரிடும்!
— செந்தமிழன் சீமான் (@Seeman4TN) July 5, 2026
தமிழ் இறையோன் முருகப்பெருமானை மையப்படுத்தி என்.டி.ஆர்-திரிவிக்ரம் என்ற பெயரில் ஆந்திராவில் தயாரிக்கப்படும் திரைப்படத்தில், ‘தமிழர்… pic.twitter.com/1zTIwtooi3
राम मंदिर दानपात्र चोरी पर कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान: बोले- यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और लज्जित करने वाली
चलती ट्रेन में छूटी मासूम, जान जोखिम में डालकर फरिश्ता बने युवक ने बचाई जिंदगी
पेंटागन की बादशाहत खत्म: मिस्र ने खड़ा किया दुनिया का सबसे विशाल ऑक्टागन
एमपी का मिसाइल हब बनना तय: अदाणी के 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की सैन्य ताकत
सहरसा मंडी में मक्का के गिरे दाम, चावल की चमक ने किसानों को दी राहत
रिलीज के 48 घंटे बाद ही जी5 से गायब हुई सतलज , सेंसरशिप पर छिड़ा बड़ा घमासान
सतलुज पर प्रतिबंध से भड़के दिलजीत दोसांझ, बोले- खालरा साहब के साथ जो हुआ वही फिल्म के साथ हो रहा
दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर चला कैंची: रिलीज के 3 दिन बाद ही ओटीटी से गायब, अभिनेता को पहले ही थी भनक
दिल्ली: शादी के ढाई महीने बाद छत से गिरकर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
इजरायल में संवैधानिक संकट: नेतन्याहू सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने से किया इनकार