ममता बनर्जी के घर बाहर केंद्रीय बलों का पहरा, TMC ने पूछा- क्या यह हाउस अरेस्ट की साजिश?
News Image

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची के साथ हुई रेप और हत्या की वीभत्स घटना ने राज्य की राजनीति को उबाल पर ला दिया है। इस मामले में पीड़िता के परिवार से मिलने जाने की तैयारी कर रहीं पूर्व सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर भारी सुरक्षा तैनाती ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

TMC का आरोप: लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है TMC ने दावा किया है कि ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास के बाहर केंद्रीय बलों और पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। पार्टी नेता बैश्वानर चटर्जी ने इसे तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बाहर निकलने के लिए तैयार थीं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। टीएमसी का आरोप है कि सरकार उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) करने की कोशिश कर रही है।

सुपर इमरजेंसी जैसी स्थिति: डोला सेन टीएमसी सांसद डोला सेन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सुपर इमरजेंसी बताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक जन-नेता को पीड़ित परिवार तक पहुँचने से क्यों रोका जा रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में लोकतांत्रिक सिद्धांतों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है और प्रशासन का उपयोग विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।

BJP का पलवार: ड्रामा कर रही है TMC दूसरी ओर, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि टीएमसी केवल राजनीतिक ड्रामा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी को Z+ सुरक्षा मिली हुई है, जिसके तहत सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। भाजपा ने पूछा कि क्या प्रशासन ने उन्हें लिखित में बाहर निकलने से मना किया है?

क्या है बारुईपुर मामला? दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में रविवार को एक नाबालिग बच्ची का शव तालाब से बरामद हुआ था। परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बवाल इतना बढ़ा कि इस घटना से जुड़ी कार्रवाई के दौरान भीड़ की पिटाई से एक युवक की भी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने SIT का गठन किया है। वहीं, विपक्ष अब इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पितृ पक्ष में करें भारत के इन 3 राज्यों के पवित्र तीर्थों के दर्शन, IRCTC लाया है खास टूर पैकेज

Story 1

ईरान ने भारत को कहा शुक्रिया , रुखसत हुए खामेनेई तो गहराया दोस्ती का रिश्ता

Story 1

ट्रंप के फोन से झुका FIFA, अमेरिकी खिलाड़ी का बैन हटाया; बेल्जियम भड़का, कहा- शर्म करो

Story 1

अखिलेश यादव के सामने क्यों दंड-बैठक करने लगा झांसी का ये शख्स? वायरल वीडियो के पीछे की भावुक कहानी

Story 1

फीफा वर्ल्ड कप के गोल मशीन : ब्राजील ने रचा इतिहास, जर्मनी को पछाड़ते हुए टॉप पर जमाया कब्जा

Story 1

गाय के पेशाब जैसा है सूप , भूख से बेहाल सुनीता आहूजा का लॉक अप 2 में फूटा गुस्सा

Story 1

किशनगंज पर मेघों का पहरा: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, सातों प्रखंडों में सतर्कता के निर्देश

Story 1

अमेरिका में भारतीय स्टोर की ओपनिंग पर हंगामा: क्या सब्जी मंडी वाली भीड़ ने भारत की छवि को किया धूमिल?

Story 1

रिलीज के 48 घंटे बाद ही जी5 से गायब हुई सतलज , सेंसरशिप पर छिड़ा बड़ा घमासान

Story 1

सतलुज का खेल खत्म? ओटीटी से हटी फिल्म, तो पाइरेसी साइट्स पर मची लूट