फीफा वर्ल्ड कप 2026 में विवादों का दौर शुरू हो गया है। अमेरिका और बेल्जियम के बीच होने वाले राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले फीफा ने अमेरिकी खिलाड़ी फ़ोलारिन बालोगुन पर लगा एक मैच का बैन अचानक हटा लिया है। इस फैसले ने फुटबॉल जगत में हलचल मचा दी है।
ट्रंप की एंट्री और पलटा पासा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के बीच हुई फोन पर बातचीत के बाद लिया गया। कहा जा रहा है कि ट्रंप ने फीफा प्रमुख से इस मामले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, जिसके तुरंत बाद फीफा ने अपना रुख बदल लिया।
फीफा की दलील: सजा अभी खत्म नहीं हुई फीफा ने स्पष्ट किया है कि बालोगुन को पूरी तरह माफ नहीं किया गया है। उनके निलंबन को फिलहाल एक साल के लिए अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है। यदि इस अवधि में बालोगुन कोई और गलती करते हैं, तो यह पुरानी सजा फिर से लागू हो जाएगी। फीफा का कहना है कि उनके पास अनुशासनात्मक कार्रवाई को बदलने का न्यायिक अधिकार है।
ट्रंप ने जताई खुशी बैन हटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर फीफा का आभार जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, सही काम करने और एक बड़े अन्याय को सुधारने के लिए फीफा का धन्यवाद। ट्रंप के इस हस्तक्षेप को अमेरिका में एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
बेल्जियम का जोरदार विरोध फीफा के इस फैसले से बेल्जियम खेमा बेहद नाराज है। बेल्जियम के फुटबॉल अधिकारियों और राजनेताओं ने इसे शर्मनाक करार दिया है। उनका तर्क है कि बालोगुन को पिछले मैच में रेड कार्ड मिलने के बाद बैन किया गया था, और अब वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले से ठीक पहले उसे हटाना खेल की निष्पक्षता पर सवाल उठाता है।
बेल्जियम ने फीफा पर ट्रंप के आगे झुकने का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि राजनीतिक हस्तक्षेप से टूर्नामेंट की गरिमा धूमिल हुई है। अब देखना यह होगा कि मैदान पर यह विवाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रेफरी के फैसलों को कितना प्रभावित करता है।
Thank you to FIFA for doing what was right, and reversing a great injustice! President DONALD J. TRUMP
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) July 5, 2026
( TS: Jul 5 2026, 1:14 PM ET ) pic.twitter.com/rHJRnc8hto
ऑपरेशन कालनेमि: राम मंदिर चंदा चोरी मामले से उबला जन-आक्रोश, घोटालों की परत खुलने का दावा
मुंबई में बारिश का कहर: मानखुर्द में चॉल ढहने से 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत
सावन की आहट: भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, गंगा घाटों और मंदिरों की सघन सुरक्षा जांच
लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया का जलवा: सातवीं बार बनी टी20 वर्ल्ड चैंपियन, इंग्लैंड के सपने को किया चकनाचूर
रौशना पुलिस का बड़ा प्रहार: बंगाल से कार में भरकर लाई जा रही 325 लीटर विदेशी शराब जब्त
वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ब्राजील, नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
मुंबई-पुणे की लाइफलाइन टूटी: भारी बारिश और लैंडस्लाइड से रेल-रोड संपर्क पूरी तरह ठप
बालोगुन का प्रतिबंध हटने से मचा बवाल: फीफा और व्हाइट हाउस के बीच सांठगांठ के लग रहे आरोप
जहर उगल रही हैं ये फेयरनेस क्रीम: महाराष्ट्र में 3 ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर बैन, मरकरी की मात्रा लिमिट से 752 गुना ज्यादा
सतलुज पर सेंसर की कैंची: ओटीटी से फिल्म हटने पर भड़के दिलजीत दोसांझ, बोले- अब आवाज नहीं दबेगी