कटिहार: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रौशना थाना पुलिस ने शराब तस्करों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल की सीमा से बिहार में प्रवेश कर रही एक कार से 325 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
कटिहार एसपी परिचय कुमार के सख्त निर्देश पर पुलिस सीमावर्ती इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। रविवार को रौशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि पश्विम बंगाल की ओर से एक कार में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महानंदा चेकपोस्ट के पास नाकेबंदी कर दी।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार (BR 53E 5907) को रोका। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो कार की डिक्की और सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई 325.08 लीटर उच्च गुणवत्ता वाली विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर लिया और शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मुनेंद्र सहनी (28) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है। थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब बंगाल में कहां से लोड की गई थी और इसे कटिहार या आसपास के किन जिलों में डिलीवर किया जाना था। तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में अब चौकसी और कड़ी कर दी गई है और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई गई है ताकि अवैध तस्करी पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
IND vs ENG: नॉटिंघम में करो या मरो की जंग, क्या सूर्या की सेना बचा पाएगी सीरीज?
कांग्रेस की बैठक में हंगामा: अल्पसंख्यकों के अपमान पर भड़के वसीम खान, केसी वेणुगोपाल के सामने खोली पोल
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन: दिल्ली में दिखेगी सरायकेला के छऊ मुखौटों की धाक
सुबह ऑफिस, रात में Rapido: 5 घंटे की नींद और एक पिता का संघर्ष, जो आपको झकझोर कर रख देगा
किशनगंज में राजद का 30वां स्थापना दिवस: सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ फहराया परचम
मैं लड़कियों की तरफ आकर्षित रही हूं : गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का चौंकाने वाला खुलासा
खामेनेई के जनाजे में दिखे तीन बेटे, पर सुप्रीम लीडर मोजतबा क्यों रहे नदारद?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, बजरंगबली की शरण में पहुंचकर क्या बोले रणनीतिकार ?
अमदाबाद की बुढ़ी मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की विशेष पूजा
शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ा सुहाग: सरकारी अफसर के घर बहू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप