झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने वाली है। नई दिल्ली के ताज पैलेस में 8 और 9 जुलाई को आयोजित होने वाले नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में झारखंड की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
सरायकेला छऊ का दिखेगा जलवा इस प्रतिष्ठित आयोजन में सरायकेला के विश्व प्रसिद्ध छऊ मुखौटा शिल्पकार सुमित महापात्र अपनी टीम के साथ शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने उन्हें इस कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने और स्टॉल लगाने के लिए अधिकृत किया है। उनके साथ रांची की कलाकार अलिशा गौतम उरांव और उनकी टीम भी राज्य की सांस्कृतिक झलक पेश करेगी।
अतिथियों को मिलेंगे विशेष श्रीकृष्ण मुखौटे इस सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स को झारखंड की ओर से खास तोहफे दिए जाएंगे। सुमित महापात्र ने अपनी टीम के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में 150 पारंपरिक छऊ मुखौटे तैयार किए हैं। ये हस्तनिर्मित मुखौटे झारखंड की पहचान बनकर देश-विदेश के अतिथियों तक पहुंचेंगे।
निवेश और नीति का महामंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में होने वाला यह दो दिवसीय आयोजन राज्य में निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें उद्योगपति, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। समिट के दौरान झारखंड एआई पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी, टेक्सटाइल पॉलिसी और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी जैसी कई महत्वपूर्ण नीतियों के प्रारूप जारी किए जाएंगे।
दावोस के बाद बड़ा कदम राज्य सरकार इस आयोजन को विश्व आर्थिक मंच (दावोस) में भागीदारी के बाद निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है। एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज की थीम पर आधारित यह समिट झारखंड विजन-2050 के लक्ष्यों को गति देगा। इसमें कई महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है, जिससे आईटी और पर्यटन के क्षेत्र में नए द्वार खुलेंगे।
कलाकारों को मिलेगा पूरा सहयोग सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को यात्रा, आवास और मानदेय समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरायकेला के कलाकारों की इस राष्ट्रीय सहभागिता को जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गर्व का विषय माना जा रहा है।
*सरायकेला: नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में सरायकेला के कलाकार सुमित महापात्र छऊ कला का प्रदर्शन करेंगे. उनकी टीम ने डेलीगेट्स के लिए 150 पारंपरिक श्रीकृष्ण स्वरूप छऊ मुखौटे तैयार किए हैं.#Jharkhand #SeraikelaKharsawan #Chhau #NRLM #Culture #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/pz7ewqCv9O
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 5, 2026
लोहागढ़ हत्याकांड: पोते के इंसाफ की आस में दादा ने तोड़ा दम, साजिश का दर्द नहीं सह पाए देवीचंद अग्रवाल
पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: छत्तीसगढ़ की पंडवानी क्वीन ने दुनिया को कहा अलविदा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: क्या अब देश में बनेगा राष्ट्रीय पुरुष आयोग ?
पेट्रोल-डीजल की मार: स्थिर भाव के बावजूद बांका मंडी में बढ़ी आम आदमी की चिंता
आतंकियों के महिमामंडन वाली किताब पर कड़ा प्रहार: प्रकाशक के दफ्तर में जांच एजेंसियों की छापेमारी
सलमान खान के शो से बिल्कुल अलग है ‘द अलायंस’, वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी
मैनचेस्टर में टीम इंडिया का सरेंडर : जीत के करीब आकर कैसे फिसली बाजी?
विदेश मंत्री जयशंकर का 6 देशों का ‘मेगा मिशन’ शुरू: खाड़ी से UNSC तक भारत का दबदबा बढ़ाने की तैयारी
जब पीएम मोदी ने मंच से कहा- सुन रहे हो न, विनोद , लोगों की हंसी नहीं रुकी
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की रेस में फिर पलटी बाजी, एम्बाप्पे ने मेसी को छोड़ा पीछे