महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने स्किन-लाइटनिंग क्रीम के खिलाफ एक बड़ा हेल्थ अलर्ट जारी किया है। लैब टेस्टिंग में तीन लोकप्रिय ब्यूटी क्रीम्स में मरकरी और लेड की बेहद खतरनाक मात्रा पाई गई है। ये क्रीम्स स्वास्थ्य के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।
कौन से प्रोडक्ट्स पर लगा बैन? FDA ने जिन तीन प्रोडक्ट्स को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) घोषित किया है, वे हैं:
ये क्रीम्स मीशो और इंस्टाग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध थीं, जिससे आम लोग इनके जाल में फंस रहे थे।
किडनी खराब होने का सिलसिला यह मामला तब सुर्खियों में आया जब नागपुर के डॉक्टरों ने एक चौंकाने वाला पैटर्न देखा। पिछले दो वर्षों में किडनी की बीमारी से जूझ रही 18 महिलाओं में एक समानता थी—वे सभी गोरी ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल कर रही थीं।
FDA की जांच में पता चला कि इन क्रीम्स में मरकरी का स्तर कानूनी सीमा से 752 गुना ज्यादा था। जानकारों का कहना है कि मरकरी मेलेनिन को रोककर त्वचा को गोरा तो दिखा देता है, लेकिन यह असल में त्वचा और शरीर के अंगों को अंदर से खत्म कर रहा होता है।
शरीर में जहर घोल रही है सफेदी मरकरी एक जहरीली धातु है। त्वचा के जरिए यह धीरे-धीरे शरीर में प्रवेश करती है और किडनी में जमा होने लगती है। इससे न केवल किडनी खराब होती है, बल्कि नर्वस सिस्टम को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है।
मेडिकल जर्नल किडनी इंटरनेशनल की 2024 की रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि करती है। मरकरी वाली क्रीमों का इस्तेमाल मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी जैसी गंभीर किडनी बीमारी का कारण बन रहा है, जिसमें किडनी के फिल्टर करने वाले हिस्से बुरी तरह डैमेज हो जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बैन यह पहली बार नहीं है जब इन प्रोडक्ट्स पर सवाल उठे हैं। 2021 में न्यूजीलैंड के मेडसेफ ने और 2025 में फिलीपींस के FDA ने भी इन क्रीमों के खिलाफ चेतावनी जारी की थी। इन प्रोडक्ट्स पर न तो मैन्युफैक्चरिंग पता होता है, न एक्सपायरी डेट, जो इन्हें और भी खतरनाक बनाता है।
सावधानी ही बचाव है FDA ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घर में इस्तेमाल होने वाली कॉस्मेटिक्स की तुरंत जांच करें। अगर आपके परिवार या जान-पहचान में कोई भी इन क्रीम्स का इस्तेमाल कर रहा है, तो उन्हें तुरंत फेंक दें। गोरापन पाने की चाहत में आप अपनी किडनी और सेहत से समझौता न करें।
*18 women in Nagpur, Maharashtra complained about kidney problems to their doctors in the span of two years. Doctors saw a pattern and checked that all of them were using this pakistani cream sold by many Instagram pages and meesho.
— Chirag Barjatya (@chiragbarjatya) July 5, 2026
FDA Maharashtra took the cream samples. Sent to… pic.twitter.com/LqPZayJQKV
बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी, वेस्टइंडीज-इंग्लैंड दौरे के लिए नई टीम का ऐलान
चलती ट्रेन में छूटी मासूम बेटी, फिर देवदूत बनकर आए युवक ने बचा ली जान
2027 में कबाड़ होगी सपा की साइकिल, यूपी में BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक: नितिन नवीन
पिस्टल मत खोंसिए : बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, DIG ने संभाला मोर्चा
चाय, बन-मस्का और सियासी हुंकार: लखनऊ की गलियों से नितिन नवीन ने फूंका 2027 का बिगुल
अब मोबाइल से दुनिया देखेगी जीविका दीदी की कामयाबी, 5 दिन की विशेष ट्रेनिंग पूरी
116 साल की उम्र में अद्भुत जज्बा: दादी ने चढ़ीं तिरुमाला की 3550 सीढ़ियां, भक्ति देख दुनिया हैरान
पौआखाली में ₹1.03 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मालदा से किशनगंज तक फैला है नेटवर्क
अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार: भीड़ देख हैरान ट्रंप, बोले- मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं
अयोध्या सिर्फ झांकी थी, काशी-मथुरा को कितना लूटेंगे? राम मंदिर दान विवाद पर उद्धव का बीजेपी पर तीखा हमला