अयोध्या के राम मंदिर में दान की गई धनराशि में कथित हेराफेरी और चोरी के आरोपों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
हिंदुत्व का इस्तेमाल लूट के लिए न करें उद्धव ठाकरे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हिंदुत्व का उपयोग मंदिरों को लूटने का जरिया बनाया जाएगा, तो देश का हिंदू समाज इसे कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को चोर बताकर राम का नाम ले रहे हैं, उन्हें ऐसा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
राम मंदिर आंदोलन में शिवसैनिकों का बलिदान ठाकरे ने याद दिलाया कि राम मंदिर आंदोलन में सबसे बड़ा योगदान शिवसेना और शिवसैनिकों का रहा है। उन्होंने शिला पूजन से लेकर रथ यात्रा और कार सेवा तक का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुओं को एकजुट किया और कई कार्यकर्ताओं ने अपना खून बहाया। उन्होंने अफसोस जताया कि सत्ता तक पहुंचने के लिए राम का नाम इस्तेमाल किया गया, लेकिन आज उसी आस्था का अपमान हो रहा है।
शिवसेना को खत्म करने की साजिश शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया, उन्हीं लोगों ने शिवसेना को खत्म करने और उसका चुनाव चिह्न छीनने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि सत्ता का नशा अपनों को ही कुचलने का कारण बन गया है।
अयोध्या ट्रेलर था, तो काशी-मथुरा का क्या? बीजेपी के पुराने नारे— अयोध्या तो सिर्फ झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है —पर कटाक्ष करते हुए उद्धव ने कहा कि यदि अयोध्या में ही इस तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं, तो काशी और मथुरा का भविष्य क्या होगा? उन्होंने केदारनाथ, महाकाल और बद्रीनाथ जैसे प्रमुख मंदिरों में भी भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के आरोपों का हवाला देते हुए देशभर के मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए।
मशाल के साथ जारी रहेगी लड़ाई अपने संबोधन में ठाकरे ने स्पष्ट किया कि वह गर्व से कहो, हम हिंदू हैं वाला हिंदुत्व फिर से स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राम भक्त किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। ठाकरे ने अंत में कहा कि उनके हाथ में आज भी मशाल है और वे अन्याय के खिलाफ देश भर में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
*Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray says, All the Hindus of the country were awakened by Balasaheb. Hindus will not forgive them. All common people should be ashamed to take money as Hindus. Thieves have no right to take Rama s name. Today all Hindus are… https://t.co/G9slHAhRWd pic.twitter.com/lIQhyuS0AU
— ANI (@ANI) July 5, 2026
सगाई के महज कुछ महीने बाद ही टूटा रिश्ता, मंगेतर ने पृथ्वी शॉ पर लगाया बेवफाई का संगीन आरोप
43 डिग्री की भीषण गर्मी में ओढ़े दो कंबल, हरियाणा का यह शख्स बना विज्ञान के लिए पहेली
अहमदाबाद-गांधीनगर को मिली बड़ी राहत: 175 करोड़ का पहला केबल-स्टेड फ्लाईओवर शुरू
116 साल की उम्र, 3550 सीढ़ियां और अटूट आस्था: तिरुमला की चढ़ाई कर बुजुर्ग दादी ने सबको किया हैरान
IND vs ENG: तीसरे टी-20 के लिए फिर बदली टाइमिंग, अब देर रात होगा मुकाबला; नोट कर लें सही समय
सिर्फ पैर टूटा था, फिर 16 लाख का बिल और अर्थी: रांची के अस्पताल पर लगे मौत के गंभीर आरोप
अयोध्या विकास प्राधिकरण में बड़ा हादसा: निरीक्षण के दौरान ढही सीढ़ी, बाल-बाल बचे भाजपा विधायक
भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स से तौबा करें! पैराग्लाइडिंग हादसे का वीडियो देख सहमे लोग
वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच: आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला, फील्डिंग को बताया अपनी ताकत
पुतिन के रूस में तेल का सूखा: पेट्रोल पाने के लिए 18 घंटे की कतार और गार्ड्स की तैनाती