लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक अंदाज में चाय और बन-मस्का का लुत्फ उठाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है।
शर्मा जी की चाय पर सियासी मंथन लखनऊ पहुंचते ही नितिन नवीन का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान वे शहर के मशहूर शर्मा जी की चाय स्टॉल पर रुके। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कुल्हड़ वाली चाय और बन-मस्का का स्वाद लिया। आम लोगों के बीच बैठकर की गई यह चाय पर चर्चा सीधे तौर पर जमीन से जुड़ने की एक कोशिश के तौर पर देखी जा रही है।
PM मोदी का जिक्र कर विपक्ष पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि चाय देश के हर घर का हिस्सा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 2014 में जनता ने एक चाय बेचने वाले के बेटे को पीएम बनाया था। जिन लोगों ने तब मजाक उड़ाया था, वे आज राजनीतिक हाशिए पर हैं। उन्होंने दावा किया कि यूपी में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है और 2027 में फिर से भारी बहुमत के साथ कमल खिलेगा।
एक्शन मोड में भाजपा, बैठकों का दौर जारी नितिन नवीन का यह दौरा पूरी तरह चुनावी मोड में है। लखनऊ में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ लंबी बैठकें कीं। कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय होने का मंत्र दिया है।
सहयोगी दलों को साधा, एकजुटता का संदेश आगामी चुनावों की रणनीति को मजबूत करने के लिए नितिन नवीन ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी अहम बैठक की। इसमें सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद, अपना दल (एस) के आशीष पटेल और आरएलडी के त्रिलोक त्यागी शामिल हुए। बैठक में सभी सहयोगियों से सुझाव मांगे गए और मिलकर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने की अपील की गई।
नितिन नवीन के इस दौरे ने साफ कर दिया है कि भाजपा ने 2027 की तैयारी शुरू कर दी है और चाय पर चर्चा के जरिए पार्टी ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है।
*जब बात लखनऊ की हो, तो शर्मा जी की चाय और बन-मस्का का स्वाद लेना तय है। pic.twitter.com/GysGmIHWxM
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 4, 2026
इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन का अल्टीमेटम
15 साल की उम्र में रचा इतिहास: वैभव सूर्यवंशी ने किसे सुनाई अपने डेब्यू की पहली खबर?
सुन रहे हो ना विनोद... : PM मोदी के पंचायत वाले अंदाज ने लूटी महफिल, वीडियो वायरल
खामेनेई के अंतिम संस्कार में खुला ऐलान: दुनिया के सबसे दुष्ट व्यक्ति ट्रंप को अब मार डालो
अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार: भीड़ देख हैरान ट्रंप, बोले- मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं
ऑनलाइन जुए का कर्ज़ बना दरिंदगी की वजह: छात्र ने महिला को कुएं में धकेला, 21 घंटे मौत से लड़ी जंग
अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस: तूफान, आग और ट्रम्प का वैचारिक शंखनाद
सुन रहे हो न विनोद! : पीएम मोदी का नया अंदाज और गुजरात में गूंजा काम बोलता है
मनिया-कुरेठा मार्ग बना मौत का जाल , संवेदक की मनमानी से उबल रही जनता
सिर्फ पैर टूटा था, फिर 16 लाख का बिल और अर्थी: रांची के अस्पताल पर लगे मौत के गंभीर आरोप