4 जुलाई 2026 भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया। 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करके उन्होंने सचिन तेंदुलकर का दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सपनों के सच होने का पल मैनचेस्टर में टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप सौंपी। यह पल न केवल वैभव के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का था। कैप मिलने के बाद वैभव ने कहा, यह मेरा सपना था। हर खिलाड़ी का लक्ष्य देश के लिए खेलना होता है। आज वह सपना सच हुआ है।
सबसे पहले किसे दी खुशखबरी? बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव ने खुलासा किया कि इस बड़ी खबर के बारे में उन्होंने सबसे पहले किसे बताया। उन्होंने कहा, जैसे ही मुझे डेब्यू का पता चला, मैंने कमरे में जाकर सबसे पहले अपने पापा को बताया। वे यहां मेरे साथ ही हैं। इसके बाद मैंने अपनी मम्मी और अपने कोच रोमी भिंडर सर को फोन किया।
पापा की सलाह: दबाव मत लो अपने पिता की प्रतिक्रिया साझा करते हुए वैभव ने बताया, पापा बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे बस यही कहा कि तुम जैसे अब तक खेलते आए हो, वैसे ही खेलते रहो। कोई दबाव मत लेना और बस अपने खेल पर पूरा भरोसा रखना।
तिलक वर्मा ने दी खास नसीहत कैप सौंपते हुए तिलक वर्मा ने वैभव का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा, यह तेरे और तेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। तूने अपनी मेहनत और टैलेंट से यह कैप हासिल की है। अब बेखौफ होकर खेल और देश का नाम रोशन कर।
डेब्यू में दिखाई पहली झलक अपने पहले इंटरनेशनल मैच में वैभव ने निडर होकर बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 10 गेंदों का सामना करते हुए दो शानदार छक्के जड़े और 14 रन बनाए। बल्लेबाजी के अलावा, उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक कैच भी लपका, जो उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है। 140 की स्ट्राइक रेट से खेलकर उन्होंने भविष्य की बड़ी उम्मीद जगा दी है।
*An incredibly special moment in the #TeamIndia camp today 🥹💙
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
🎥 Presenting T20I cap no. 122, Vaibhav Sooryavanshi 🧢#ENGvIND pic.twitter.com/hvOZdSN3Ow
बहादुरगढ़ एनकाउंटर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटर ढेर, जिम ट्रेनर हत्याकांड का हुआ अंत
चंद्रचूड़ सिंह के घर पर चला बुलडोजर: क्या घर सुरक्षित है? एक्टर का विनम्र अंदाज वायरल
क्या स्कूली बच्चों को फ्री में मिल रही इलेक्ट्रिक साइकिल? जानें PM मोदी के नाम पर फैले वायरल दावे का सच
किशनगंज का मौसम: कोचाधामन में चिलचिलाती गर्मी, तो दिघलबैंक में बरसे मेघ; उमस ने बढ़ाई परेशानी
क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार ने बताया वायरल खबर का सच
केतन अग्रवाल हत्याकांड: निशाने पर न्याय प्रणाली, बीजेपी सांसद ने फिर उठाई पुरुष आयोग की मांग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, जिम ट्रेनर की हत्या का लिया बदला
चलती ट्रेन में छूटी मासूम, पर एक देवदूत ने बचा ली जान; वीडियो देख भर आएगा आपका दिल
IND vs ENG: 17वें ओवर की वह बड़ी चूक , जिसने भारत से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताई हार की असली वजह
वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच: आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला, फील्डिंग को बताया अपनी ताकत