उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से तलवारें खिंच गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा यूपी में जीत की हैट्रिक लगाएगी और सपा की साइकिल को कबाड़ में तब्दील कर देगी।
शक्ति केंद्र मॉडल ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा का शक्ति केंद्र मॉडल बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बना रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब शक्ति केंद्र पूरी तरह सक्रिय हो जाते हैं, तो विपक्ष की कोई भी रणनीति भाजपा की जीत को नहीं रोक सकती। भाजपा के लिए ये केवल सरकार बनाने की तैयारी नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए जीत का रास्ता साफ करने की कवायद है।
सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल को हिंदू धर्म को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्षी दलों के नेता हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, तो ये दिग्गज नेता मौन साधे रहते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सनातन का अपमान भारत की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
राम मंदिर और विरासत पर विपक्ष को घेरा राम मंदिर चढ़ावे और उसके अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए नवीन ने कहा, ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी कोर्ट में भगवान राम को काल्पनिक बताया था और कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने यूपी की खोई हुई विरासत को संजोने का काम किया है, जबकि सपा केवल तुष्टिकरण और माफियाराज को बढ़ावा देती रही है।
भ्रष्टाचार और परिवारवाद का खात्मा नितिन नवीन ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश को याद दिलाते हुए कहा कि उस समय राज्य में केवल भ्रष्टाचार, परिवारवाद और माफियाओं का बोलबाला था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इन समस्याओं को जड़ से खत्म किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि नेता केवल सहयोगी होता है, असली ताकत तो जमीन पर काम करने वाला कार्यकर्ता है जो विपक्ष को धूल चटाने के लिए तैयार है।
*विपक्ष कितनी भी ताकत लगा ले, भाजपा का कार्यकर्ता उसे धूल चटाने का काम करेगा: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin #NitinNabinInUP pic.twitter.com/wQPneAmzC5
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) July 5, 2026
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रचाई शादी: मुकेश अंबानी और राज ठाकरे बने साक्षी
जलमग्न ट्रैक पर दौड़ती वंदे भारत का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जिंदा थे बुजुर्ग, पर सरकारी फाइलों में मौत : सालों तक पेंशन के लिए भटकते रहे बेचू पासवान
ऑफिस में रोबोट का तांडव : अचानक बिगड़ा बैलेंस, लोगों पर बरसाने लगा लात-घूंसे!
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई शादी: सामने आया डांस और सेरेमनी का खास वीडियो
36 घंटे बाद भी अनसुलझी रिजवान आलम हत्याकांड की गुत्थी; पत्नी और संदिग्ध हिरासत में
कांग्रेस की बैठक में हंगामा: अल्पसंख्यकों के अपमान पर भड़के वसीम खान, केसी वेणुगोपाल के सामने खोली पोल
PoK में बगावत की आग: पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार भारत से मदद की गुहार, आज चक्का जाम का ऐलान
सगाई के महज कुछ महीने बाद ही टूटा रिश्ता, मंगेतर ने पृथ्वी शॉ पर लगाया बेवफाई का संगीन आरोप
सुबह ऑफिस, रात में Rapido: 5 घंटे की नींद और एक पिता का संघर्ष, जो आपको झकझोर कर रख देगा