बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दो साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करवाई।
दोस्तों और परिवार के बीच खुशियों का जश्न इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। समारोह में क्रिकेटर इरफान पठान, फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी, राज ठाकरे, फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर और अमीन हाजी जैसे खास लोग मौजूद रहे। शादी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर और गौरी मेहमानों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
खास पल: कसमें और बच्चों की मौजूदगी सेरेमनी के दौरान आमिर और गौरी ने एक-दूसरे के प्रति अपनी कसमें पढ़ीं। इस दौरान एक भावुक पल भी आया जब आमिर ने गौरी के हाथ को प्यार से चूमा। समारोह में आमिर के बच्चे इरा खान और जुनैद खान भी मौजूद थे। साथ ही, गौरी के पहले विवाह से उनका बेटा और आमिर के छोटे बेटे आजाद राव खान भी इस खुशी के मौके के गवाह बने।
सिंपल और एलिगेंट लुक शादी के लिए आमिर खान ने आइवरी कलर का ट्रेडिशनल कुर्ता पहना था, जिस पर एक सुंदर ब्रोच लगा था। वहीं, गौरी बेज रंग के लहंगे में सादगी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डिजाइनर ज्वेलरी के साथ पूरा किया था।
इरफान पठान ने दी खास बधाई क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, प्यारे आमिर भाई और गौरी, आपको शादी की हार्दिक बधाई! आप दोनों को प्यार, खुशी और हंसी से भरा जीवन मिले। अल्लाह आपके इस खूबसूरत सफर को अनंत खुशियों से भर दे।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी? आमिर और गौरी पहले केवल परिचित थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती गई और वे प्यार में पड़ गए। लगभग 18 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2025 में इस कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया था। अब जीवन के इस नए सफर की शुरुआत के साथ ही फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं।
Dear Amir Bhai & Gauri,
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 5, 2026
Heartiest congratulations on your wedding! ❤️ Wishing you both a lifetime of love, happiness, laughter, and togetherness. May Allah bless your beautiful journey with endless joy and countless blessings.
So happy for you both, congratulations once again! pic.twitter.com/b6NVEoUw34
सगाई के महज कुछ महीने बाद ही टूटा रिश्ता, मंगेतर ने पृथ्वी शॉ पर लगाया बेवफाई का संगीन आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: उद्धव का तीखा हमला - अयोध्या तो झांकी है, पर लूट की चिंता बाकी है
चाय, बन-मस्का और सियासी हुंकार: लखनऊ की गलियों से नितिन नवीन ने फूंका 2027 का बिगुल
एमपी में रक्षा क्रांति: दक्षिण एशिया के सबसे बड़े मिसाइल कॉम्प्लेक्स की नींव
पालम में नई ऊर्जा का आगाज़: 500 किलोवाट सोलर प्लांट से जगमगाएंगे 375 घर
कटिहार: 7 जुलाई से शुरू होगी प्रारंभिक स्कूलों की त्रैमासिक परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल
18 साल की सफल इंजीनियरिंग को छोड़ चुनी मेडिकल की राह; 40 की उम्र में MBBS कर बनीं डॉक्टर
खामेनेई के अंतिम संस्कार में खुला ऐलान: दुनिया के सबसे दुष्ट व्यक्ति ट्रंप को अब मार डालो
भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स से तौबा करें! पैराग्लाइडिंग हादसे का वीडियो देख सहमे लोग
लॉकअप 2 में कंगना रनौत का धमाका: कंटेस्टेंट योगेश रावत को लगाई फटकार, बोलीं- शर्म कर लो!