दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पालम विधानसभा के द्वारका सेक्टर-7 स्थित एयर फोर्स एवं नेवल ऑफिसर्स एन्क्लेव में 500 किलोवाट क्षमता के एक अत्याधुनिक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस पहल से आवासीय कॉलोनियों में स्वच्छ और हरित ऊर्जा का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
375 घरों को मिलेगी सस्ती और स्वच्छ बिजली यह सोलर प्लांट सीधे तौर पर 375 घरों को नवीकरणीय ऊर्जा (सोलर पावर) उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी मजबूती प्रदान करती है।
बिजली बिल में होगी भारी बचत यह सोलर प्लांट आर्थिक रूप से भी रेजिडेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट के कारण एन्क्लेव का मासिक बिजली बिल 12 लाख रुपये से घटकर 6 लाख रुपये रह जाएगा। इस प्रकार, सोसाइटी को सालाना करीब 72 लाख रुपये की सीधी बचत होगी।
सरकार दे रही है भारी सब्सिडी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र और दिल्ली सरकार इस परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही हैं। प्लांट को स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 90 लाख रुपये और दिल्ली सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने घरों पर रूफटॉप सोलर लगवाएं, जिस पर सरकार एक लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी दे रही है।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा को पूरे देश में नई गति मिली है। उन्होंने आशा जताई कि द्वारका का यह सोलर मॉडल दिल्ली की अन्य आवासीय सोसायटियों और सामुदायिक परिसरों के लिए एक प्रेरणा बनेगा, जिससे शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
आज द्वारका स्थित एयर फोर्स एवं नेवल ऑफिसर्स एन्क्लेव में 500 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 4, 2026
यह देखकर प्रसन्नता होती है कि अब आवासीय कॉलोनियां और सामुदायिक परिसर भी सोलर अपनाकर स्वच्छ, किफायती और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह परिवर्तन… pic.twitter.com/yZuip4Icl8
15 साल की उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट में धमाका: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा पहला इंटरनेशनल सिक्स, गावस्कर भी हुए मुरीद
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया का डंका: देश के 112 जिलों को पछाड़ बना नंबर 1
जब पीएम मोदी ने मंच से कहा- सुन रहे हो न, विनोद , लोगों की हंसी नहीं रुकी
लू से बेहाल यूरोप को ईरान का अजीब ऑफर: बैन हटाओ, एसी ले जाओ और जान बचाओ
चलती ट्रेन में छूटी मासूम, पर एक देवदूत ने बचा ली जान; वीडियो देख भर आएगा आपका दिल
पाकिस्तान: उपप्रधानमंत्री के पोते पर विदेशी महिलाओं के अपहरण और रेप का आरोप, क्रिप्टो-रैकेट से जुड़ा मामला
श्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को भी दौड़ेगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी
JPSC मेन्स: कम समय और जटिल आवेदन प्रक्रिया से छात्र परेशान, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
क्या खामेनेई की विदाई बदले की शुरुआत है? तेहरान की सड़कों पर गूंजता प्रतिशोध का शोर
ओल्ड ट्रैफर्ड में चला जैकब बेथेल का जादू: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई बढ़त