यूरोप इस समय भीषण लू (Heatwave) की चपेट में है। ठंडी जलवायु के आदी रहे यूरोपीय देशों के लिए 44 डिग्री सेल्सियस का तापमान किसी आपदा से कम नहीं है। इस बीच, ईरान ने यूरोप को एक ऐसा ऑफर दिया है जिसने वैश्विक राजनीति में खलबली मचा दी है।
बैन हटाओ, एसी पाओ तुर्की स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तंज भरा प्रस्ताव रखा है। दूतावास का कहना है कि यदि यूरोपीय देश अपने नागरिकों की जान बचाना चाहते हैं, तो उन्हें ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को तुरंत हटा लेना चाहिए।
ईरान ने दावा किया है कि वर्षों के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद, उसने स्वदेशी तकनीक से उच्च गुणवत्ता वाले एयर कंडीशनर (AC) विकसित किए हैं। यदि प्रतिबंध हटते हैं, तो ईरान यूरोप को भारी मात्रा में कूलिंग उपकरण निर्यात करने के लिए तैयार है।
यूरोप की क्षमता पर तंज भू-राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान का यह पोस्ट महज एक व्यापारिक ऑफर नहीं, बल्कि यूरोप की प्रशासनिक अक्षमता पर कड़ा प्रहार है। खुद को विकसित कहने वाले यूरोपीय देश भीषण गर्मी के आगे लाचार नजर आ रहे हैं, जबकि ईरान ने इसे अपनी तकनीकी ताकत दिखाने का जरिया बना लिया है।
मौत का आंकड़ा बढ़ा भीषण गर्मी का असर जानलेवा साबित हो रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, जून में स्पेन और फ्रांस में गर्मी के कारण 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जुलाई में भी राहत के कोई आसार नहीं हैं, जहां तापमान फिर से 44 डिग्री सेल्सियस के खतरनाक स्तर को छू सकता है।
जंगलों में आग का खतरा स्पेन की मौसम एजेंसी AEMET ने लू को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान बढ़ने से सूखे जंगलों में आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। स्वास्थ्य अधिकारी बच्चों और बुजुर्गों को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं, क्योंकि लू के कारण उनके बीमार होने और जान गवाने का जोखिम सबसे अधिक है।
Given the unprecedented heatwave across Europe and the tragic loss of innocent lives reportedly linked to the lack of adequate cooling systems, we have a friendly suggestion:
— Iran Embassy in Türkiye (@Iran_in_Turkiye) July 3, 2026
For the sake of protecting your own people, lift the sanctions on Iran. We are ready to export a wide… pic.twitter.com/A2M9i77czC
जम्मू-कश्मीर: स्कूलों की लाइब्रेरी में आतंकी हाफिज सईद की तारीफ वाली किताब, मचा सियासी घमासान
मैं अभी जिंदा हूं और बगावत का जवाब देने को तैयार : ममता बनर्जी ने बागियों को दी चेतावनी
अब समस्तीपुर रेल मंडल के फाटकों पर होगी तीसरी आंख की नजर, 152 क्रॉसिंग पर लगेंगे CCTV
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका: डेब्यू मैच में जोफ्रा आर्चर को जड़ा छक्का, सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
बेटा जिंदा है भी या नहीं? फिल्म सतलुज के साथ फिर चर्चा में आया जसवंत सिंह खालरा का मार्मिक वीडियो
अमदाबाद का अस्तित्व खतरे में: 40 साल में 12 गांव और 11 स्कूल गंगा-महानंदा की भेंट चढ़े
भरत तिवारी एनकाउंटर: अब आर-पार की लड़ाई, 9 जुलाई से मां का अनिश्चितकालीन अनशन
पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: छत्तीसगढ़ की पंडवानी क्वीन ने दुनिया को कहा अलविदा
देशभर में मानसून का रौद्र रूप: मुंबई में रेड अलर्ट, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा
टी20 इतिहास में अक्षर पटेल का शतक : ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर