कटिहार जिले का अमदाबाद प्रखंड पिछले चार दशकों से कुदरत की मार और प्रशासनिक उदासीनता का दंश झेल रहा है। गंगा और महानंदा नदी का उग्र रूप यहां के लोगों के लिए एक स्थाई अभिशाप बन चुका है। हर साल मानसून आते ही ये नदियां अपना रौद्र रूप धारण करती हैं और तटवर्ती इलाकों को अपने आगोश में ले लेती हैं।
1980 से लेकर आज तक, इन नदियों ने दर्जनों बस्तियों को इतिहास के पन्नों में समेट दिया है। 1980-90 के दशक में नवरसिया, रामायणपुर और गुआगाछी जैसे गांवों के खात्मे से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी थमा नहीं है। 1990 से 2000 के बीच महानंदा के प्रकोप से बहरसाल और दिल्ली दीवानगंज जैसे गांव विलीन हुए, तो 2000 के दशक में गंगा ने जमुनतल्ला और गोलाघाट को अपने आगोश में ले लिया। 2010 से 2020 का दशक खट्टी और बंकू टोला जैसे गांवों की तबाही का गवाह बना।
कटाव की सबसे दर्दनाक मार बच्चों के भविष्य पर पड़ी है। क्षेत्र के 11 सरकारी विद्यालय नदियों के तेज बहाव में बह गए। इनमें नवरसिया और खट्टी टोला के मध्य विद्यालय, टोपरा, धन्नी टोला, बंकू टोला और बबला बन्ना के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समेत कई प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों के अस्तित्व मिटने के बाद इन्हें या तो अन्यत्र शिफ्ट करना पड़ा या दूसरे स्कूलों में विलय कर दिया गया।
नदी कटाव को रोकने के लिए पिछले कुछ वर्षों में जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। हरदेव टोला से पार दियारा तक 67 करोड़ की बोल्डर क्रेटिंग हो या 31 करोड़ की लागत से किए गए नए कटाव-निरोधी कार्य, सब के सब नदियों के तेज बहाव में तिनके की तरह ढह गए। तात्कालिक राहत के ये उपाय स्थाई समाधान देने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
वर्तमान में मेघु टोला और बबला बन्ना का इलाका सबसे अधिक संवेदनशील जोन बना हुआ है। अपने आशियाने आंखों के सामने उजड़ते देख कीर्ति टोला और सूबेदार टोला के सैकड़ों परिवार अब पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और झारखंड में शरण लेने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने अब सरकार से कागजी खानापूर्ति बंद करने और विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक तरीके से स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो अमदाबाद प्रखंड का अस्तित्व ही मानचित्र से मिट जाएगा।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
विदेश मंत्री जयशंकर का 6 देशों का ‘मेगा मिशन’ शुरू: खाड़ी से UNSC तक भारत का दबदबा बढ़ाने की तैयारी
खगड़िया में भीषण सड़क हादसा: गाड़ियां तो मिलीं चकनाचूर, पर सवार गायब; सड़क पर फैला खून बढ़ा रहा रहस्य
फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को के सामने कनाडा का सपना ढेर, क्वार्टर फाइनल में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
प्याज की कीमतों में बड़ा बदलाव: सरकार ने 13% बढ़ाए खरीद के दाम, किसानों के लिए राहत पर क्या होगा असर?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को देख दंग रह गए जैकब बेथल, कहा- उनके खिलाफ खेलना अजीब था
क्या टीम इंडिया में सब ठीक है? संजू सैमसन को हाथ पकड़कर रोकने वाले गंभीर का वायरल वीडियो
केतन अग्रवाल हत्याकांड: शादी कभी नहीं होगी वाली स्नैपचैट चैट वायरल, पिता बोले- बेटी बेगुनाह
मुरली विजय का भावुक खुलासा: सालों की कड़वाहट को भुलाकर दिनेश कार्तिक के लिए बहे जज्बात
मैं लड़कियों की तरफ आकर्षित रही हूं : गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का चौंकाने वाला खुलासा
तूफ़ान या जश्न? नेशनल मॉल खाली होने के बाद भी अडिग रहे ट्रंप: चलो कुछ मज़ा करते हैं