पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नई परतें खुल रही हैं। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी फिलहाल 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी आपस में कोड भाषा में बात करते थे। लेकिन अब सिया की एक कथित स्नैपचैट चैट ने केस को नया मोड़ दे दिया है।
सोशल मीडिया पर सिया गोयल की एक स्नैपचैट बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें सिया किसी दोस्त से कहती दिख रही है, आधार कार्ड का आगे और पीछे का फोटो भेज दे। शादी के टिकट के लिए, जो होने वाली नहीं है पर फिर भी भेज दे।
इस खुलासे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि क्या सिया अपने दोस्तों से पहले ही कह चुकी थी कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी? लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आधार कार्ड के लिए उसने परिवार के बजाय दोस्त से संपर्क क्यों किया।
सिया के पुलिस कस्टडी के दौरान दिए गए एक कथित अश्लील इशारे (मिडिल फिंगर) पर उसके पिता प्रवीण गोयल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, सिया ने कोई अश्लील हरकत नहीं की। पुलिस की गाड़ी का दरवाजा बंद करते समय उसकी उंगली पर चोट लग गई थी, वह बस वही दिखा रही थी। उन्होंने अपनी बेटी को पूरी तरह निर्दोष बताया है।
दूसरी ओर, आरोपी चेतन चौधरी के वकील राधेशिक उत्तरवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अदालत में एक अर्जी दाखिल कर चेतन की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया है।
वकील का तर्क है कि पुलिस रिकॉर्ड में गिरफ्तारी का समय 23 जून शाम 4.30 बजे बताया गया है, जबकि उसे वास्तव में रात 12.15 बजे घर से उठाया गया था। वकील के अनुसार, FIR दर्ज होने से पहले के 12 घंटे की हिरासत अवैध है। इसके लिए बचाव पक्ष ने एसपी ऑफिस से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को तय की गई है।
*Wedding That Will Never Happen’: Alleged Snapchat Chat Emerges in Ketan Agarwal Murder Probe pic.twitter.com/lNu35bhqI0
— The Times Patriot (@thetimespatriot) July 4, 2026
इंसाफ नहीं तो अन्न नहीं : भरत तिवारी की मां की भूख हड़ताल, पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी की मांग
भारत में आई मैचा क्रांति: 10 साल की मेहनत के बाद असम ने तैयार की ये जापानी सुपर चाय
15 साल की उम्र में रचा इतिहास: वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
नेपाल के गृह मंत्री का कड़ा संदेश: सीमा पर तस्करी और गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
सुन रहे हो न विनोद : पीएम मोदी के एक डायलॉग ने गुजरात में मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो
केतन अग्रवाल केस: पोते की मौत का गम नहीं सह सके दादा, ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम ने ली जान
विश्व कप के हीरो को बाहर का रास्ता: संजू सैमसन और गौतम गंभीर के बीच हुई गंभीर बातचीत का वीडियो वायरल
चाय, बन-मस्का और सियासी हुंकार: लखनऊ की गलियों से नितिन नवीन ने फूंका 2027 का बिगुल
किशनगंज का मौसम: कोचाधामन में चिलचिलाती गर्मी, तो दिघलबैंक में बरसे मेघ; उमस ने बढ़ाई परेशानी
विदेश मंत्री जयशंकर का 6 देशों का ‘मेगा मिशन’ शुरू: खाड़ी से UNSC तक भारत का दबदबा बढ़ाने की तैयारी