पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद अग्रवाल परिवार पर दुखों का एक और बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है। केतन की मौत के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे परिवार को एक और गहरा झटका लगा है। केतन के 71 वर्षीय दादा, देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया।
पोते से बेहद करीब थे दादा परिजनों के अनुसार, देवीचंद अग्रवाल अपने पोते केतन के बेहद करीब थे। केतन की दुखद मौत के बाद से ही वे गहरे मानसिक आघात में थे। बुजुर्ग दादा के लिए पोते को खोने का दर्द असहनीय हो गया था। केतन की मौत के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई थी।
ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम बना काल जुपिटर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि देवीचंद अग्रवाल ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम (Broken Heart Syndrome) से जूझ रहे थे। गहरे सदमे के कारण उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था, जिससे उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल अनियंत्रित हो गया। काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और शनिवार रात 9:45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
कैसे हुई थी केतन की हत्या? बता दें कि 18 जून को केतन अग्रवाल का शव लोहागढ़ की एक खाई से बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया गया था। पुलिस की जांच में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का नाम सामने आया, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
बिखर गया पूरा परिवार केतन की मौत के बाद से ही परिवार न्याय की उम्मीद में खड़ा था। अब घर के सबसे बुजुर्ग सदस्य के जाने से पूरे अग्रवाल परिवार में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दादा अपने पोते की शादी को लेकर बहुत उत्साहित थे, लेकिन हत्या की इस घटना ने उनसे उनका सब कुछ छीन लिया। परिवार इस दोहरे सदमे से पूरी तरह टूट चुका है।
*दुख पर दुख!
— The Black Paper (@TheBlackPaper30) July 4, 2026
केतन अग्रवाल के दादा देविचंद अग्रवाल का निधन, न्याय का इंतज़ार करते-करते दुनिया को कहा अलविदा। दिवंगत केतन अग्रवाल के दादा देविचंद अग्रवाल का पुणे के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
Ketan Agarwal | Siya Goyal | Pune case pic.twitter.com/BF3C9XjPsm
उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है... , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए श्रेयस अय्यर
क्या मैं मर गई हूं? : पार्टी में मची भगदड़ पर ममता बनर्जी का तीखा पलटवार, अब खुद संभालेंगी कमान
मैंने रूम में जाकर सबसे पहले पापा को बताया , इंडिया डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी का भावुक खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की रेस में फिर पलटी बाजी, एम्बाप्पे ने मेसी को छोड़ा पीछे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस कस्टडी में मिडिल फिंगर विवाद पर सिया के पिता की सफाई, बताया पूरा सच
पाकिस्तान: उपप्रधानमंत्री के पोते पर विदेशी महिलाओं के अपहरण और रेप का आरोप, क्रिप्टो-रैकेट से जुड़ा मामला
खगड़िया में भीषण सड़क हादसा: गाड़ियां तो मिलीं चकनाचूर, पर सवार गायब; सड़क पर फैला खून बढ़ा रहा रहस्य
वर्ल्ड कप गोल्डन बूट की जंग: मेसी नंबर-1, एम्बाप्पे से लेकर हालैंड तक कौन किस पर भारी?
बॉस ने मांगा मेडिकल सर्टिफिकेट, कर्मचारी ने दिया ऐसा जवाब कि इंटरनेट पर मचा तहलका
अमदाबाद की बुढ़ी मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की विशेष पूजा