सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बॉस और कर्मचारी के बीच हुई WhatsApp चैट चर्चा का विषय बनी हुई है। बीमार कर्मचारी द्वारा छुट्टी मांगने पर बॉस की अजीबोगरीब मांग ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है, जिसके बाद कर्मचारी ने जो पलटवार किया, वह अब तेजी से वायरल हो रहा है।
बीमारी की सूचना और बॉस की सख्त शर्त
वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार, कर्मचारी ने सुबह अपने बॉस को मैसेज कर बताया कि उसे तेज बुखार है और वह काम पर आने में असमर्थ है। जवाब में बॉस ने उसे डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी। जब कर्मचारी ने बताया कि वह पैरासिटामोल लेकर आराम कर रहा है, तो बॉस ने कंपनी के डायरेक्टर का हवाला देते हुए तुगलकी फरमान सुनाया। बॉस ने कहा, बीमार होने पर डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन लाना अनिवार्य है।
कर्मचारी का करारा जवाब
बॉस की इस मांग से खफा कर्मचारी ने बेहद व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब दिया। उसने लिखा, सर, मैं स्कूल का स्टूडेंट नहीं हूं। मुझे छुट्टी लेने का हक है। अगर डायरेक्टर को प्रिस्क्रिप्शन ही चाहिए, तो वह खुद डॉक्टर हैं, उनसे ही मेरे नाम पर पर्ची लिखवा लीजिए। मेरे पास न तो कोई मेडिकल सर्टिफिकेट है और न ही माता-पिता के साइन वाली छुट्टी की एप्लीकेशन।
इतना ही नहीं, कर्मचारी ने अपनी बात खत्म करते हुए साफ कर दिया कि वह अब आराम कर रहा है और किसी भी कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देगा।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह स्क्रीनशॉट X (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से फैल रहा है। एक वर्ग जहां कर्मचारी के साहस की तारीफ कर रहा है, वहीं दूसरा वर्ग कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
एक यूजर ने लिखा, कर्मचारी ने बिल्कुल सही किया। बीमार होने पर काम का दबाव डालना गलत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, बॉस को इस तरह की बेइज्जती के बाद आत्मचिंतन करने की जरूरत है। फिलहाल, यह चैट ऑफिस कल्चर और कर्मचारियों के अधिकारों पर एक बड़ी बहस छेड़ चुकी है।
Indian managers think slaves work under them not employees
— Oxygen 💨 (@WhateverVishal) June 30, 2026
Brutal response by GenZ Employee pic.twitter.com/oCAesR7Ens
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, जिम ट्रेनर की हत्या का लिया बदला
पंडवानी की कोकिला तीजन बाई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मरंगा का आदित्यधाम : जहां बियाडा के औद्योगिक शोर में गूंजती है सूर्यदेव की स्तुति
वैभव का दमदार डेब्यू, पर बिश्नोई की महंगे ओवर ने भारत से छीनी जीत
अब मोबाइल से दुनिया देखेगी जीविका दीदी की कामयाबी, 5 दिन की विशेष ट्रेनिंग पूरी
अभी हम जिंदा हैं ... इंटरनेट पर मारे गए MBA चायवाला! प्रफुल्ल बिल्लोरे ने एक पोस्ट से किया अफ़वाहों का खात्मा
वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच: आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला, फील्डिंग को बताया अपनी ताकत
जोगबनी स्टेशन पर लावारिस मिला अधेड़ का शव: पहचान के लिए रेल पुलिस की गुहार
कोसी का रौद्र रूप: पानी में डूबीं 7 पंचायतें, कमर तक पानी में चलने को मजबूर ग्रामीण
दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी राहत: रेलवे ने बढ़ाई समर स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा