नवहट्टा (सहरसा) में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटबंध के भीतर रहने वाले स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अब नदी या कीचड़ का रूप ले चुकी हैं।
बाढ़ का पानी खेतों से निकलकर अब मुख्य रास्तों पर आ गया है। ग्रामीण कमर तक पानी और घुटने भर कीचड़ में चलने को मजबूर हैं। इसका सबसे बुरा असर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। स्कूलों तक जाने का रास्ता कट जाने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह हर साल की कहानी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सरकार ने 15 जून से 15 अक्टूबर तक बाढ़ अवधि घोषित तो कर दी है, लेकिन धरातल पर न तो सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था है और न ही स्वास्थ्य सेवाओं की कोई तैयारी।
नवहट्टा की खड़का तेलवा पंचायत में निर्माणाधीन पुल के पास जलजमाव ने स्थिति और बिगाड़ दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण जल निकासी के लिए कलवर्ट नहीं लगाया गया, जिससे सैकड़ों परिवार अपने घरों में कैद हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी और सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
स्थानीय निवासियों बीरजू कुमार, प्रभा देवी और अन्य ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि आपदा की इस घड़ी में राहत कार्य तेज किए जाएं। तटबंध के भीतर पक्की सड़कों का जाल बिछाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की गई है।
कोसी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है, जिससे निपटने के लिए ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है।
*पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.#BSSC #Bihar #Education #prabhatkhabar @DileepY51270176 pic.twitter.com/bgmo133JKu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 3, 2026
मनिया-कुरेठा मार्ग बना मौत का जाल , संवेदक की मनमानी से उबल रही जनता
खगड़िया में भीषण सड़क हादसा: गाड़ियां तो मिलीं चकनाचूर, पर सवार गायब; सड़क पर फैला खून बढ़ा रहा रहस्य
कटिहार में मौसम का यू-टर्न: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, उमस बढ़ाएगी बेहाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस कस्टडी में मिडिल फिंगर विवाद पर सिया के पिता की सफाई, बताया पूरा सच
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को देख दंग रह गए जैकब बेथल, कहा- उनके खिलाफ खेलना अजीब था
40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, 47 में बनीं डॉक्टर: जान्हवी की प्रेरणादायक कहानी
श्रावणी मेला 2026: सुलतानगंज में अब हाईटेक सुविधाएं, कांवरियों को मिलेगा लॉकर रूम और सेल्फी प्वाइंट
पानीटंकी बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम: 15 वर्षीय किशोरी को एसएसबी ने बचाया
डेब्यू मैच में फ्लॉप, लेकिन फील्डिंग से बटोरी सुर्खियां: वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच वायरल
बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजी वादियां: तीसरा जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना