मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। हालांकि, मैच के नतीजे से कहीं ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की हो रही है।
मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नेट्स में वैभव की बल्लेबाजी देखकर लगता है कि उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है, विशेषकर उनकी निडरता।
बेखौफ रवैया है वैभव का पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब नासिर हुसैन ने कप्तान अय्यर से वैभव के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उनमें एक बेखौफ रवैया है। जिस तरह से वे निडर होकर अपना खेल खेलते हैं, उन्हें देखना वाकई शानदार है।
अय्यर ने आगे कहा, सच कहूं तो मुझे उनके नर्वस होने की उम्मीद ही नहीं थी, क्योंकि पिछले कुछ सालों से उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला है। हम उनकी काबिलियत जानते हैं। पूरी टीम ने उनका साथ दिया और उनके प्रदर्शन को देखकर बहुत अच्छा लगा।
हार की असल वजह क्या रही? मैच के विश्लेषण के दौरान श्रेयस अय्यर ने बताया कि बल्लेबाजी से टीम ने 191 रनों का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, इंग्लैंड के जैकब बैथल की पारी ने बाजी पलट दी।
अय्यर ने कहा, शुरुआती 15 ओवरों तक हम खेल में हावी थे। पिच पर उछाल एक जैसा नहीं था, लेकिन बल्लेबाजों ने अच्छी स्थिति बना दी थी। तिलक वर्मा के आखिरी ओवर में आए 20 रनों ने हमें मजबूत स्थिति में ला दिया था।
जैकब बैथल ने छीना मैच भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड की जीत के नायक जैकब बैथल की तारीफ करते हुए कहा, जैकब को श्रेय मिलना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी को समझदारी से आगे बढ़ाया, वो काबिले-तारीफ था। उन्होंने खराब गेंदों को सही तरीके से पहचाना और उन पर रन बटोरे।
अब टीम इंडिया की नजरें ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टी-20 मैच पर हैं, जहां टीम सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी। सब की निगाहें इस बात पर भी होंगी कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अगले मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
England win by 4 wickets in Manchester#TeamIndia will look to turn things around in the 3rd T20I in Trent Bridge
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/2KZN6H39DR
नेपाल के गृह मंत्री का कड़ा संदेश: सीमा पर तस्करी और गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
बाघ चबा रहा प्लास्टिक की बोतल: कान्हा टाइगर रिज़र्व से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, क्या जंगल अब सुरक्षित नहीं?
अभी हम जिंदा हैं ... इंटरनेट पर मारे गए MBA चायवाला! प्रफुल्ल बिल्लोरे ने एक पोस्ट से किया अफ़वाहों का खात्मा
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: भरोसेमंद नेता ने ही छोड़े तृणमूल के साथ, बागी गुट में शामिल हुईं चंद्रिमा भट्टाचार्य
वैभव सूर्यवंशी का कहर: पहले ही इंटरनेशनल छक्के से फैन का हाथ तोड़ बैठे भारत का नया सितारा , वीडियो वायरल
भारी बारिश और गर्मी का कहर: कई राज्यों में स्कूल बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश
15 साल की उम्र में रचा इतिहास: वैभव सूर्यवंशी ने किसे सुनाई अपने डेब्यू की पहली खबर?
पंडवानी की कोकिला तीजन बाई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
वेलकम टू द जंगल में काम करने से फरीदा जलाल ने किया था इनकार, डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
श्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को भी दौड़ेगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी