साणंद में दिखा पीएम का अलग अंदाज शनिवार (4 जुलाई 2026) को गुजरात के साणंद में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। अपने संबोधन के दौरान पीएम अचानक लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के अंदाज में नजर आए और कहा, सुन रहे हो न, विनोद। यह सुनते ही सभा में मौजूद लोग और मंच पर बैठे अतिथि अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
क्यों चर्चा में आया यह डायलॉग? दरअसल, यह पूरा वाकया सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के चेयरमैन सुबैया के भाषण के बाद हुआ। सुबैया ने अपनी बात रखते हुए गुजरात की दो प्रसिद्ध कहावतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान (बड़ा लक्ष्य रखकर चूक जाना माफ है, लेकिन छोटा लक्ष्य रखना नहीं)। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी का काम बोले छे (काम बोलता है)।
पीएम ने कही दिल की बात सुबैया की बातों का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे कभी छोटी सोच नहीं रखते। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर प्रतिमा बनानी हो, तो दुनिया की सबसे ऊंची होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, और सुबैया जी ने काम बोले छे भी कहा, सुन रहे हो न, विनोद , काम बोले छे।
सेमीकंडक्टर हब बनता भारत पीएम मोदी ने साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट सुविधा का उद्घाटन किया। कंपनी ने जानकारी दी कि सेमीकंडक्टर चिप्स की पहली खेप जापान भेजी जा रही है, जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस इवेंट के दौरान पीएम का यह अनौपचारिक और मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लोगों ने जमकर लिए मजे प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत वेब सीरीज का यह डायलॉग पहले ही एक मशहूर मीम बन चुका था, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के मुंह से इसे सुनकर लोग हैरान और खुश नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Sun rahe ho na BINOD😅 pic.twitter.com/CemkekgSnm
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) July 4, 2026
विदेश मंत्री जयशंकर का 6 देशों का ‘मेगा मिशन’ शुरू: खाड़ी से UNSC तक भारत का दबदबा बढ़ाने की तैयारी
भरत तिवारी एनकाउंटर: इंसाफ की जिद में मां बैठीं भूख हड़ताल पर, पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी की मांग
महिला T20 विश्व कप फाइनल: लॉर्ड्स में आज दो अजेय दिग्गजों के बीच महासंग्राम
श्रावणी मेला 2026: सुलतानगंज में अब हाईटेक सुविधाएं, कांवरियों को मिलेगा लॉकर रूम और सेल्फी प्वाइंट
टी20 इतिहास में अक्षर पटेल का शतक : ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अगला मिशन: नोट कर लीजिए तारीख और समय, इस दिन करेंगे धमाका!
मधेपुरा: पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची में भूतिया मतदाता? नहीं है एक भी ST परिवार, फिर लिस्ट में कैसे आए 12 नाम?
JPSC मेन्स: कम समय और जटिल आवेदन प्रक्रिया से छात्र परेशान, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
MP: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! पढ़ाने को कहा तो टीचर ने क्लास से धक्के देकर निकाला
साणंद में PM मोदी का पंचायत वाला स्वैग: सेमीकंडक्टर हब के उद्घाटन में गूंजे ठहाके