मैनचेस्टर में रचा इतिहास भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक रहा। 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही डेब्यू कैप पहनी, उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उप-कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें यह कैप सौंपी, जो उनके करियर का एक यादगार पल बन गया।
पहली पारी और उम्मीदें अपने पहले इंटरनेशनल मैच में वैभव ने भले ही बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन उनके बल्ले से निकले दो आक्रामक छक्के उनकी क्षमता की झलक दिखा गए। 14 रन पर आउट होने के बावजूद फैंस और टीम मैनेजमेंट उनसे काफी प्रभावित है। तीसरे मुकाबले में अब उनसे एक बड़ी और जिम्मेदारी भरी पारी की उम्मीद की जा रही है।
कब और कहां दिखेगा जलवा? सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय फैंस को इस मैच के लिए अपनी नींद थोड़ी कुर्बान करनी पड़ सकती है, क्योंकि यह मैच शाम के बजाय रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। टॉस के लिए कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे।
टीम इंडिया की नजरें वापसी पर मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 190 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम अब नॉटिंघम के मैदान पर वापसी के इरादे से उतरेगी। वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस मैच में टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।
The start of a special chapter ✨
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
A proud moment as Vaibhav Sooryavanshi receives his #TeamIndia cap from Vice-Captain Tilak Varma 🧢
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/zpLtixYDgM
वेलकम टू द जंगल में काम करने से फरीदा जलाल ने किया था इनकार, डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
पूर्णिया यूनिवर्सिटी का गजब कारनामा: BPSC में अफसर बना छात्र, तो मार्कशीट में कर दिया फेल
अक्षर पटेल का ऐतिहासिक कारनामा: टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने
मधेपुरा: पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची में भूतिया मतदाता? नहीं है एक भी ST परिवार, फिर लिस्ट में कैसे आए 12 नाम?
IND vs ENG: 17वें ओवर की वह बड़ी चूक , जिसने भारत से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताई हार की असली वजह
दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी राहत: रेलवे ने बढ़ाई समर स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा
भारत को मिली करारी शिकस्त, बेथेल की तूफानी पारी ने इंग्लैंड को दिलाई 1-0 की बढ़त
मैं अभी जिंदा हूं और बगावत का जवाब देने को तैयार : ममता बनर्जी ने बागियों को दी चेतावनी
हार के बाद भी छा गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी: डेब्यू मैच में बल्ले और फील्डिंग से मचाया धमाल
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका: जोफ्रा आर्चर को जड़ा पहला इंटरनेशनल छक्का, गावस्कर भी हुए मुरीद