भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में एक नया इतिहास रचा गया। 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने न केवल सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में अपनी निडर बल्लेबाजी से दुनिया को चौंका दिया।
इतिहास रचते हुए मैदान पर उतरे वैभव संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही मैदान पर कदम रखा, इतिहास बन गया। 15 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले वे अब सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।
शुरुआत में संघर्ष, फिर दिखाया दम पारी की शुरुआत में वैभव थोड़े असहज दिखे। जोश टंग की तेज गति और उछाल के सामने उन्होंने पहली दो गेंदें मिस कीं। तीसरी गेंद पर उन्हें भाग्य का साथ मिला और वाइड के साथ चार रन मिले। इसके बाद सिंगल लेकर उन्होंने अपना खाता खोला। लेकिन असली इम्तिहान जोफ्रा आर्चर के सामने था।
आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का जैसे ही वैभव और आर्चर आमने-सामने आए, स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। आईपीएल में एक ही टीम (राजस्थान रॉयल्स) से खेलने वाले ये दोनों खिलाड़ी अब इंटरनेशनल मंच पर दुश्मन थे। चौथी गेंद पर वैभव ने घुटने पर बैठकर कीपर के ऊपर से एक शानदार स्वीप शॉट खेला और गेंद को सीधे बाउंड्री के बाहर भेज दिया।
गावस्कर ने की प्रशंसा इस शॉट को देखकर दिग्गज सुनील गावस्कर भी खुद को रोक नहीं पाए। कमेंट्री करते हुए उन्होंने कहा, वैभव ने आईपीएल में आर्चर का सामना किया है, लेकिन इंटरनेशनल मंच का दबाव अलग होता है। जिस तरह से उन्होंने आर्चर की गेंद को पिक किया और छक्का जड़ा, वह काबिल-ए-तारीफ है। ओह बॉय ... यही होता है खुद को साबित करना।
आर्चर की खामोशी बयां कर गई कहानी छक्का खाने के बाद जोफ्रा आर्चर पूरी तरह खामोश नजर आए और चुपचाप अपने रन-अप पर लौट गए। वैभव की इस धमाकेदार शुरुआत ने बता दिया है कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल गया है, जो किसी भी बड़ी चुनौती से डरने वाला नहीं है।
This is how you announce yourself. 😤
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 4, 2026
Vaibhav Sooryavanshi launches Jofra Archer for his first international six. 🚀
Watch #ENGvIND 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels. 📺 #SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/hhOgk8BBtm
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका: जोफ्रा आर्चर की धुनाई कर तोड़ा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड
15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने भावुक होकर फैंस को कहा शुक्रिया
भरत तिवारी एनकाउंटर: अब आर-पार की लड़ाई, 9 जुलाई से मां का अनिश्चितकालीन अनशन
केतन अग्रवाल केस: पोते की मौत का गम नहीं सह सके दादा, ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम ने ली जान
फारबिसगंज में रेल कर्मी के घर दुस्साहसिक चोरी: 4 तोला सोना और नगदी लेकर फरार हुए चोर
टी20 इतिहास में अक्षर पटेल का शतक : ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
सावधान! कहीं आपकी भी तो नहीं खाली हो रही जेब? असली और नकली वेबसाइट की पहचान करना सीखें
इंसाफ नहीं तो अन्न नहीं : भरत तिवारी की मां की भूख हड़ताल, पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी की मांग
पंडवानी की कोकिला तीजन बाई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मुंगेर का मिनी देवघर : 500 साल पुराना पंचमुखी नाथ मंदिर, जहां हर मन्नत होती है पूरी