मैनचेस्टर: 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वह कर दिखाया, जिसका लंबे समय से इंतजार था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही वैभव ने साबित कर दिया कि वे भविष्य के सुपरस्टार हैं।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा मैच में उतरते ही वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम किया। तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी, जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।
आर्चर की गेंदों पर बरसे सूर्य वैभव का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी और विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को निशाने पर लिया। पारी के तीसरे ओवर में पहली ही गेंद पर स्क्वायर और फाइन लेग के बीच से शानदार छक्का जड़कर उन्होंने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई।
इंग्लिश कप्तान को बदलने पड़े प्लान वैभव का रौद्र रूप देखकर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक दबाव में नजर आए। उन्होंने जोश टंग पर भी छक्का जड़ा। उनकी तूफानी बल्लेबाजी से परेशान होकर ब्रूक को पावरप्ले में ही अपने तेज गेंदबाजों को हटाकर स्पिन आक्रमण लगाने पर मजबूर होना पड़ा।
एक रन से चूके ऐतिहासिक कीर्तिमान हालांकि, वैभव का सफर थोड़ा छोटा रहा। स्पिन के जाल में फंसकर वे 14 रन पर आउट हो गए। वे सचिन तेंदुलकर के डेब्यू पारी (15 रन) के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज एक रन से चूक गए। बावजूद इसके, उनकी 10 गेंदों की पारी ने क्रिकेट जगत को यह संदेश दे दिया है कि भारतीय क्रिकेट के सुरक्षित हाथों में है।
𝘼𝙖𝙩𝙚 𝙝𝙞 𝙠𝙖𝙖𝙢 𝙨𝙝𝙪𝙧𝙪 𝙠𝙖𝙧 𝙙𝙞𝙮𝙚... 😅
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 4, 2026
Just the beginning, #VaibhavSooryavanshi smashes his FIRST INTERNATIONAL SIX FOR INDIA! 🙌#ENGvIND 2nd T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/5Qa9iPRJ0x
वैभव सूर्यवंशी का धमाका: डेब्यू मैच में ही तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
बारिश के पानी में छिपा मौत का गड्ढा , बाइक सवार दंपत्ति का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
लखनऊ में नितिन नवीन का भव्य शक्ति प्रदर्शन, 2027 के मिशन पर भाजपा की नजर
अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई: तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी का हुआ ऐतिहासिक डेब्यू, श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों मिला मौका
झारखंड की नई उड़ान: AI और स्टार्टअप के दम पर बदल जाएगी राज्य की तस्वीर
मेट्रो में हाउ टू किल अ मैन पढ़ती महिला का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस
पूर्णिया में फरियादियों के लिए खुला समाधान का द्वार : जनता दरबार में 47 शिकायतों पर एक्शन, हेल्पलाइन नंबर जारी
अक्षर पटेल का ऐतिहासिक कारनामा: टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने
हर्ष फायरिंग बनी काल: BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधायकी पर लटकी तलवार