मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट अब कानूनी तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। रविवार दोपहर को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के आवास पर एक बेहद निजी समारोह में इस जोड़े ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
खास मेहमानों की मौजूदगी इस प्राइवेट कार्यक्रम में बॉलीवुड और व्यापार जगत के गिने-चुने करीबी लोग शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने काफिले के साथ आमिर खान को बधाई देने पहुंचे। वहीं, मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए इस समारोह में शामिल होने पहुंचे। फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर भी इस मौके पर उपस्थित थे।
बच्चों ने निभाई खास रस्म समारोह का सबसे भावुक पल वह था जब आमिर और गौरी के बच्चे उनके साथ खड़े थे। कागजों पर दस्तखत करते समय आमिर के बेटे आजाद और गौरी के बेटे ने अंगूठियां थाम रखी थीं। इन बच्चों की मौजूदगी ने समारोह को और खास बना दिया।
25 साल पुरानी दोस्ती और नया सफर आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। शुरुआत में गहरी दोस्ती के बाद, दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 2025 में आमिर के 60वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने सार्वजनिक किया था। गौरी बेंगलुरु से ताल्लुक रखने वाली एक सफल सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं।
आमिर का निजी जीवन आमिर खान की यह तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जो 2002 में समाप्त हुई। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की, जिनसे वे 2021 में अलग हो गए। अब गौरी स्प्रैट के साथ अपने नए सफर को लेकर आमिर के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
मुकेश अंबानी आमिर खान की शादी के बाद निकले#aamirkhan pic.twitter.com/R5shPT8y07
— NBT Entertainment (@NBTEnt) July 5, 2026
नेपाल के गृह मंत्री का कड़ा संदेश: सीमा पर तस्करी और गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
2027 में कबाड़ होगी सपा की साइकिल, यूपी में BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक: नितिन नवीन
पलामू में कायाकल्प: जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र , बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
कटिहार सदर अस्पताल: रविवार को ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी सेवाएं 24/7 रहेंगी बहाल
कटिहार: 7 जुलाई से शुरू होगी प्रारंभिक स्कूलों की त्रैमासिक परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल
अररिया के सीमावर्ती गांवों में गूंजेगी खेल की गूंज, SSB संभालेगा खेल मैदान और नशामुक्ति का जिम्मा
किशनगंज में राजद का 30वां स्थापना दिवस: सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ फहराया परचम
जापानी PM ने भारत का पानी नहीं पिया : चीन की बौखलाहट और पानी पर फैलाया प्रोपेगेंडा
बहादुरगढ़ एनकाउंटर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटर ढेर, जिम ट्रेनर हत्याकांड का हुआ अंत
शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ा सुहाग: सरकारी अफसर के घर बहू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप