पलामू: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की पहल पर लेस्लीगंज के अखौरी दीदरी में एक बड़ी मिसाल कायम की गई है। यहां लंबे समय से बंद पड़े और खंडहर बन चुके पुराने स्कूल भवन को अब एक अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में तब्दील कर दिया गया है।
इस केंद्र का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) नीता चौहान ने किया। इस दौरान बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें नए भवन में प्रवेश कराया गया।
पुराने भवन को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। फर्श पर आधुनिक टाइल्स लगाई गई हैं, जिससे केंद्र अब बेहद आकर्षक और सुरक्षित नजर आता है।
बच्चों की शिक्षा को रोचक बनाने के लिए इसकी दीवारों को विशेष रूप से पेंट किया गया है। दीवारों पर वर्णमाला, मात्राएं और ज्ञानवर्धक चित्र बनाए गए हैं, ताकि छोटे बच्चे खेल-खेल में आसानी से पढ़ाई कर सकें। कंपनी ने यहां बच्चों के लिए मिठाई, फल और चॉकलेट्स का भी विशेष प्रबंध किया था।
इस पुनरुद्धार कार्य को फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कोल कंपनी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत अंजाम दिया है। कंपनी के पीआरओ अशोक मिश्रा ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर वे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग जारी रखेंगे। फिलहाल कंपनी ने केंद्र के सभी बच्चों को यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराई है।
उद्घाटन के दौरान DSWO नीता चौहान ने अभिभावकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की।
साथ ही, बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कंपनी प्रबंधन से केंद्र में आरओ (RO) मशीन लगवाने का आग्रह किया, ताकि बच्चों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
इस मौके पर कंपनी के एडमिन अंशु वर्मा, सुपरवाइजर अर्पणा मिश्रा और आंगनबाड़ी सेविका करुणा निधि शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पलामू प्रशासन की यह पहल राज्य के अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा बन सकती है।
*पलामू: लेस्लीगंज में जर्जर स्कूल भवन को आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बदला गया. डीएसडब्ल्यूओ नीता चौहान ने केंद्र का उद्घाटन किया और कंपनी के कार्य की सराहना की.#Palamu #Anganwadi #Lesliganj #CSR #Jharkhand #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/3UjGz2EGJi
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 5, 2026
भीषण गर्मी से राहत: दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून की रफ्तार तेज
खामेनेई के अंतिम संस्कार में खुला ऐलान: दुनिया के सबसे दुष्ट व्यक्ति ट्रंप को अब मार डालो
श्रावणी मेला 2026: सुलतानगंज में अब हाईटेक सुविधाएं, कांवरियों को मिलेगा लॉकर रूम और सेल्फी प्वाइंट
वर्दी में दम, हौसलों की गूंज: 1074 महिला जवानों ने ली शपथ, बनीं बिहार पुलिस की नई शक्ति
पंडवानी की स्वर कोकिला तीजन बाई नहीं रहीं, कला जगत में पसरा सन्नाटा
फुटबॉल में फ्री-किक के दौरान खिलाड़ी दीवार के पीछे क्यों लेट जाते हैं? जानिए इसके पीछे का असली कारण
बहादुरगढ़ एनकाउंटर: जिम संचालक के कातिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर
खामोश हुई पंडवानी की गूंज: पद्म भूषण तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ ने अपना अनमोल रत्न खोया
खाकी का सुर और स्मार्ट तर्क: स्टैंड-अप शो में यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने कैसे जीता सबका दिल?
एम्बाप्पे का गोल्डन प्रहार: फ्रांस ने पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह