फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील का सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया है। नॉर्वे के खिलाफ मिली 2-1 की दर्दनाक हार के बाद टीम के स्टार स्ट्राइकर नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस फैसले ने दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों को स्तब्ध कर दिया है।
मैच समाप्त होने की सीटी बजते ही नेमार मैदान पर गिर पड़े और फूट-फूटकर रोने लगे। यह दृश्य साफ बयां कर रहा था कि यह हार उनके लिए कितनी व्यक्तिगत और भावनात्मक थी। पिछले कुछ वर्षों से लगातार चोटों से जूझ रहे 34 वर्षीय नेमार के लिए यह वर्ल्ड कप खिताब जीतने का आखिरी मौका माना जा रहा था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेमार बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने अपने संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा, मैंने बहुत कोशिश की। मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इसी मेट लाइफ स्टेडियम में हुई थी और अब मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं।
नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में नेमार 68वें मिनट में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने इंजरी टाइम में एक पेनल्टी गोल जरूर दागा, लेकिन यह ब्राजील को हार से बचाने के लिए काफी नहीं था।
न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड अकेले ही ब्राजील पर भारी पड़े। हालैंड ने 79वें और 90वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ब्राजील ने आखिरी बार 2002 में वर्ल्ड कप जीता था। पिछले 24 सालों से खिताब का इंतजार कर रही इस टीम का सपना अब कम से कम 4 साल और आगे बढ़ गया है। नेमार का संन्यास ब्राजील फुटबॉल के लिए एक युग के अंत जैसा है।
🇧🇷⚽️ EN IMAGES | Neymar a fondu en larmes après l’élimination du Brésil en Coupe du Monde, sa dernière.pic.twitter.com/S5X2Acr42o
— Cerfia (@CerfiaFR) July 5, 2026
पूर्णिया: मक्का ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 2300 रुपये के पार पहुंची कीमत
IND vs ENG: नॉटिंघम में करो या मरो की जंग, क्या सूर्या की सेना बचा पाएगी सीरीज?
दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर चला कैंची: रिलीज के 3 दिन बाद ही ओटीटी से गायब, अभिनेता को पहले ही थी भनक
गोरी रंगत का खौफनाक सच: पाकिस्तानी क्रीम ने छीनी 18 महिलाओं की किडनी, लैब रिपोर्ट में मिले जहर के सबूत
लंदन की सड़कों पर गूंजी आजादी की आवाज, पाक सेना के खिलाफ उतरे हजारों कश्मीरी
ट्रंप के फोन से झुका FIFA, अमेरिकी खिलाड़ी का बैन हटाया; बेल्जियम भड़का, कहा- शर्म करो
सतलुज पर छिड़ा विवाद: ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, हरभजन सिंह बोले- सच दबाया नहीं जा सकता
मुंबई की रफ्तार थमी: भारी बारिश से डब्बावालों की सेवा ठप, हाईवे पर लगा जाम
लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया का जलवा: सातवीं बार बनी टी20 वर्ल्ड चैंपियन, इंग्लैंड के सपने को किया चकनाचूर
पूर्णिया कॉलेज में जल्द शुरू होगी B.Ed की पढ़ाई, कुलपति ने दिए कड़े निर्देश; छात्रों की अन्य मांगों पर भी बड़ा अपडेट