फुटबॉल के महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक ऐतिहासिक आंकड़ा सामने आया है। ब्राजील की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम के रूप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
इतिहास की सबसे आक्रामक टीम ब्राजील के नाम अब विश्व कप इतिहास में कुल 246 गोल दर्ज हो गए हैं। इस आंकड़े के साथ उसने अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी जर्मनी (243 गोल) को पीछे छोड़ दिया है।
सर्वाधिक गोल करने वाली टॉप 5 टीमों की सूची:
ब्राजील का दबदबा: पेले से नेमार तक का सफर ब्राजील फुटबॉल इतिहास की सबसे सफल टीम है। पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002) खिताब जीत चुकी ब्राजील एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने वर्ल्ड कप के हर संस्करण के लिए क्वालीफाई किया है। पेले के जादुई दौर से लेकर आज के नेमार युग तक, इस टीम ने हमेशा आक्रामक और कलात्मक फुटबॉल का प्रदर्शन किया है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील का सफर मौजूदा टूर्नामेंट में ब्राजील का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ के बाद टीम ने हैती और स्कॉटलैंड के खिलाफ 3-0 की दमदार जीत दर्ज की।
हालिया मुकाबले में जापान के खिलाफ ब्राजील को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हाफ टाइम तक पीछे रहने के बाद 56वें मिनट में कैसिमिरो ने बराबरी दिलाई, और फिर इंजरी टाइम (95वें मिनट) में गेब्रियल मार्टिनेली के जादुई गोल ने टीम को 2-1 से जीत दिलाकर राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कराई।
अगली चुनौती: नॉर्वे से महामुकाबला जापान के खिलाफ ग्रेट एस्केप के बाद, पांच बार की चैंपियन ब्राजील अब पूरी तरह से नॉकआउट दौर के लिए तैयार है। 6 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में ब्राजील का मुकाबला नॉर्वे से होगा। छठे खिताब की ओर बढ़ रही ब्राजील की नजरें इस मैच को जीतकर अपनी दावेदारी और मजबूत करने पर होंगी।
Brazil sit top of the all-time goals ranking 📊#FIFAWorldCup pic.twitter.com/iwE2Yw9IsZ
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 5, 2026
15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के बाद किसे किया पहला कॉल?
अररिया के सीमावर्ती गांवों में गूंजेगी खेल की गूंज, SSB संभालेगा खेल मैदान और नशामुक्ति का जिम्मा
कुर्साकांटा में नल-जल का दम: करोड़ों खर्च के बाद भी नलों से आ रहा बदबूदार पानी
मुंबई में भारी बारिश का कहर: मेयर रितू तावड़े का अलर्ट, कहा- घर में रहें सुरक्षित
वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच: आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला, फील्डिंग को बताया अपनी ताकत
नेशनल शूटर से दमदार DM तक: कौन हैं 11 दिव्यांगों का सहारा बनीं IAS मेधा रूपम?
राम मंदिर चंदे में लूट का आरोप: संजय राउत ने भाजपा को बताया आधुनिक महमूद गजनवी
अमदाबाद की बुढ़ी मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की विशेष पूजा
खामेनेई के जनाजे में दिखे तीन बेटे, पर सुप्रीम लीडर मोजतबा क्यों रहे नदारद?
बेटा जिंदा है भी या नहीं? फिल्म सतलुज के साथ फिर चर्चा में आया जसवंत सिंह खालरा का मार्मिक वीडियो