रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में इन दिनों ग्लैमर और विवादों का तड़का जोरों पर है। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है, जिन्होंने आते ही माहौल गरमा दिया है। शिल्पा ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी।
गोविंदा के मुद्दे पर शिल्पा को घेरा शो में आते ही शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा से गोविंदा के अतीत और उनके अफेयर को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाने की कोशिश की। शिल्पा ने कहा कि लोगों ने गोविंदा को गलत समझा है और वह इस मुद्दे पर बात करना चाहती थीं।
सुनीता का बेबाक जवाब सुनीता आहूजा ने शिल्पा की बातों को तवज्जो न देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया। सुनीता ने कहा, कभी मेरी जगह खुद को रखकर देखो। वह मेरा पति है, मैं उसे मरने तक प्यार करूंगी। अगर वह 10 जगह भी कुछ करेगा, तो भी मैं उसे नहीं छोड़ूंगी। सुनीता के इस आत्मविश्वास के आगे शिल्पा कुछ नहीं बोल पाईं और वहां से चली गईं।
औकात पर आ जाऊंगी शिल्पा के जाने के बाद सुनीता का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कहा, वो मेरा पति है, वह 50 अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है? किसी को मेरी फैमिली के बीच में आने का हक नहीं है। अगर उसने ज्यादा उंगली की, तो मैं अपनी औकात पर आ जाऊंगी।
खाने को लेकर मचा था बवाल इससे पहले सुनीता शो में खराब खाने की व्यवस्था को लेकर भी मेकर्स पर भड़क चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि राशन की कमी से उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है और वह शो छोड़ने की धमकी तक दे चुकी हैं।
शिल्पा ने सुनीता को किया सेफ दिलचस्प बात यह है कि इस हफ्ते सुनीता नॉमिनेशन से सेफ हो गई हैं। हालांकि सुनीता खुद घर जाना चाहती थीं, लेकिन शिल्पा शिंदे ने उन्हें जानबूझकर सेफ कर दिया। अब यह साफ नजर आ रहा है कि शिल्पा शो में सुनीता के साथ अपना टसल जारी रखना चाहती हैं। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच का यह टकराव और कितना गहरा होता है।
Govinda’s wife Sunita on Shilpa Shinde 🤣
— SatyavadiLadki (@SatyavadiLadki) July 7, 2026
“Mera pati hai. Woh 50 se affair kare, tere baap ka kya ja raha hai?” #ShilpaShinde #Lockupp2 pic.twitter.com/H2hSHYi8v1
इंसानियत की मिसाल: आंधी में फंसे परिवार के लिए फरिश्ता बना कार सवार, वीडियो देख भर आएगा आपका दिल
IND vs ENG: तीसरे टी-20 में बड़े बदलाव की तैयारी, रवि बिश्नोई की छुट्टी और इस घातक गेंदबाज की होगी एंट्री!
दिल्ली-NCR में झमाझम मानसून: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश के साथ बदला मौसम
बंगाल रेप केस पर कीर्ति आजाद का तीखा प्रहार, बोले- इंसाफ को धर्म के चश्मे से न देखें
यह अभी शुरुआत है : सूर्यकुमार यादव ने अफवाहों को नकारा, युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 2015 वर्ल्ड कप के हीरो शापूर जादरान का 38 वर्ष की आयु में निधन
महाराष्ट्र में बारिश का तांडव: 13 की मौत, लोनावला में 16 साल का रिकॉर्ड टूटा; मुंबई के लिए हाई अलर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: विपक्षी नेताओं ने खोला मोर्चा, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
सूर्यकुमार यादव ने क्यों मांगी माफी? सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी बयानों पर तोड़ी चुप्पी
अब राजनीति का नहीं, धर्म रक्षा का है संकल्प: दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर मचा सियासी घमासान