लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के दीक्षा समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वास्तुविदों (आर्किटेक्ट) की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने भवनों के दोषपूर्ण लेआउट और इंजीनियरिंग की खामियों को लेकर जमकर नाराजगी जताई।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के भवनों का उदाहरण देते हुए कहा कि अधिकांश भाग अनुपयोगी होता है। उन्होंने कहा, लेआउट देखकर लगता है कि मानो किसी अनपढ़ ने डिजाइन तैयार की हो। उन्होंने एकेटीयू भवन के सभागार का जिक्र करते हुए कहा कि जगह का सदुपयोग करने के बजाय केवल दिखावे के लिए बड़े हॉल बनाए जा रहे हैं, जबकि वहां बिजली-पानी की बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।
राज्यपाल ने निरीक्षण के दौरान पाई गई कई गंभीर कमियां गिनाईं:
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार का दिया हुआ बजट केवल खर्च करने के लिए नहीं है। यदि डिजाइन उचित न लगे, तो उसे स्वीकार न करें और बजट लौटा दें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों का उदाहरण दिया जहां बच्चों के लिए लगे आईने उनकी पहुंच से इतने ऊपर थे कि उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ताओं को बच्चों को गोद में उठाना पड़ता था।
दीक्षा समारोह में राज्यपाल ने छात्राओं को जीवन के महत्वपूर्ण सबक दिए। उन्होंने कहा, युवावस्था में भटकाव की आशंका रहती है। पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं, जिसका बोझ अंततः सरकार पर पड़ता है। ऐसा पराक्रम न करें।
उन्होंने आगे कहा, मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन शादी तभी करें जब आप आत्मनिर्भर हों। प्रेम आवश्यक है, लेकिन करियर पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पहले अपने पैरों पर खड़े हों, फिर जो करना है करें।
समारोह के दौरान 35 मेधावियों को स्वर्ण, 23 को रजत और 24 को कांस्य पदक प्रदान किए गए। कुल 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री और 53 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। चांसलर मेडल गाजियाबाद की छात्रा अंशिका राणा को दिया गया।
*इस पर विवाद हो सकता है? यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल लड़के-लड़कियां पहले भाग जाते हैं। फिर लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती है और ऐसे बच्चे बाद में सरकार के… pic.twitter.com/vaT0zinMFw
— Dharmendra Singh (@dharmendra135) July 7, 2026
मानसून का कहर: दिल्ली-NCR समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
आपने अपनी क्या हालत बना ली है? : निशिकांत दुबे का अखिलेश यादव पर सीधा हमला
संजू सैमसन की वापसी पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, क्या प्लेइंग इलेवन में फिर मिलेगी जगह?
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- SIT की रिपोर्ट के बाद सामने आएगा सच
बेंगलुरु पार्क में साड़ी वाली सुपरवुमन : वर्कआउट का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर छिड़ी बहस
अग्नि-6: राजनाथ सिंह की मुस्कान ने बढ़ाई पाकिस्तान की बेचैनी, क्यों खौफ में है इस्लामाबाद?
अर्जेंटीना की सांस थामने वाली जीत: मेसी के आंसुओं और 13 मिनट के चमत्कार ने बदला इतिहास
हार के बावजूद कैप्टन कूल का जलवा: ट्रेंट ब्रिज में धोनी के लिए उमड़ा जनसैलाब
नोवाक जोकोविच का महा-संग्राम : 5 घंटे 15 मिनट की ऐतिहासिक जीत से रचा नया इतिहास
टीम इंडिया की इतिहास की सबसे शर्मनाक हार: नॉटिंघम में इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा