अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चल रहे कथित चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा आधिकारिक रूप से मंजूर कर लिया गया है। अब उनकी जगह कृष्ण मोहन ट्रस्ट की जिम्मेदारियां संभालेंगे।
आरोपों की सच्चाई: क्या गायब थीं वस्तुएं? ट्रस्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन सभी कीमती चढ़ावे वाली वस्तुओं को सार्वजनिक रूप से दिखाया, जिनके गायब होने के दावे किए गए थे। इनमें चांदी की कागभुशुंडी प्रतिमा, हीरे से जड़ा हार, सोने की चरण-पादुका और करीब 5 करोड़ रुपये की कीमत वाली सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस शामिल है। इन चीजों के गायब होने की खबरों ने श्रद्धालुओं के बीच काफी आक्रोश पैदा किया था।
चोरी की जांच और इस्तीफे का घटनाक्रम इस पूरे विवाद के पीछे की जड़ मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। इस चोरी के मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव का नाम भी शामिल है, जिससे ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
महंत नृत्य गोपाल दास का सख्त रुख ट्रस्ट की इस बैठक में अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास समेत कई स्थायी सदस्य शामिल हुए। महंत ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे इस पाप से बेहद आहत हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
क्या है ट्रस्ट के खजाने का हाल? ट्रस्ट की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, गठन से लेकर 31 मार्च 2026 तक राम मंदिर को 3,264 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। इसमें से 2,370 करोड़ रुपये मंदिर निर्माण में खर्च किए जा चुके हैं। मंदिर में अब तक कुल 582 करोड़ रुपये का नकद चढ़ावा आया है, जिसमें से 391 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
बड़ी मात्रा में दान की गई थीं वस्तुएं नकद के अलावा ट्रस्ट को दान में 2,926 वस्तुएं प्राप्त हुई हैं। ट्रस्ट का कहना है कि दान में मिली चांदी को गलाकर छड़ी बनाई गई है और दान की गई हर वस्तु का विस्तृत रजिस्टर रिकॉर्ड रखा गया है। विवाद के बाद ट्रस्ट अब पूरी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दावों पर जोर दे रहा है।
*#WATCH | Uttar Pradesh: Ornaments of Shri Ram Janmbhoomi Temple displayed by Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust, in Ayodhya. pic.twitter.com/ChlP6yRFIR
— ANI (@ANI) July 6, 2026
संजू सैमसन का पत्ता कटते ही भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर बीसीसीआई के खिलाफ खुला मोर्चा
विधायक का बेटा है फिर भी घमंड नहीं , PM मोदी ने नितिन नबीन के सादगी भरे सफर को बताया प्रेरणा
पाकिस्तान और चीन की बढ़ी धड़कनें: इंडोनेशिया के साथ भारत की ब्रह्मोस कूटनीति का बिगुल!
इंडिया ओपन में बंदरों का हस्तक्षेप : हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- केला खिलाओ और खेल जारी रखो
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: देश ने याद किया एक देश, एक विधान का सपना
गोरी रंगत का खौफनाक सच: पाकिस्तानी क्रीम ने छीनी 18 महिलाओं की किडनी, लैब रिपोर्ट में मिले जहर के सबूत
पासपोर्ट रैंकिंग पर खड़गे का मोदी सरकार पर तीखा हमला, पूछा- वह वैश्विक सम्मान कहां है?
आनंद महिंद्रा ने ढूंढ ही निकाला फुटपाथ का म्यूजिकल हीरा , बुजुर्ग वायलिन वादक का वीडियो जीत रहा दिल
क्या संजू सैमसन का करियर खत्म? जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर होने पर भड़के फैन्स
शादी के एक दिन बाद ही सादगी में दिखीं आमिर खान की नई दुल्हन, रिंग ने लूटी महफिल