भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चुनी गई इस टीम से संजू सैमसन को बाहर रखे जाने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
युवाओं को मौका, संजू की अनदेखी
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को सौंपी गई है। तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
फैन्स का फूटा गुस्सा
संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर फैन्स लगातार नाराजगी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे मुंबई लॉबी का असर और पक्षपातपूर्ण व्यवहार बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी को बाहरी जैसा व्यवहार मिल रहा है। वहीं अन्य फैन्स ने इसे संजू सैमसन के साथ सरासर अन्याय करार दिया है।
खराब फॉर्म या रेस्ट?
संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। इसी खराब फॉर्म के कारण उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया गया था। अब जिम्बाब्वे दौरे से भी नाम नदारद होने पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनकी टीम में वापसी अब मुश्किल हो गई है या उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है।
संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू के बाहर होने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, क्या आप संजू का मजाक उड़ा रहे हैं? यह इतिहास का सबसे अजीब टीम सिलेक्शन है। अगर वैभव को खिलाना ही था, तो संजू नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते थे। मांजरेकर को उम्मीद है कि शायद संजू चोटिल हैं, अन्यथा यह चयन समझ से परे है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरूण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।
🚨 One knock against Pakistan and Tilak Varma has a lifetime subscription in Squad.
— A N U J (@Hello_anuj) July 6, 2026
Meanwhile, Sanju Samson actively wins India a World Cup and gets treated like an outsider. The Mumbai lobby bias isn t even subtle anymore.
Disgusting management. 🖐️❌ pic.twitter.com/LjVWp2Pf9P
क्या सच में चोरी हो गई 5 करोड़ की सोने वाली रामचरितमानस? ट्रस्ट ने कैमरे के सामने खोल दिया पूरा खजाना
INS महेंद्रगिरि: समंदर का अदृश्य शिकारी , जो रडार की नजरों से छिपाकर दुश्मन का करेगा खात्मा
इंडोनेशिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: फाइटर जेट्स का एस्कॉर्ट और प्रोटोकॉल तोड़ राष्ट्रपति का सत्कार
एंबुलेंस नहीं तो क्या हुआ? बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर 6 किमी पैदल चलीं फरिश्ता वॉर्डन
जयपुर मेट्रो फेज-2: 13 हजार करोड़ की ऑरेंज लाइन से बदलेगी गुलाबी नगरी की रफ्तार
IND vs ENG: करो या मरो के मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों पर टिकीं नजरें, बचा पाएंगे टीम इंडिया की साख?
पंजाब कांग्रेस में नया सियासी मोड़: चन्नी गुट दिल्ली तलब, पार्टी की एकता पर संशय
भविष्य के लिए टाइम कैप्सूल : अमेरिका ने जमीन में दफन किया 250 साल पुराना इतिहास
शेरनी के पंजों में मौत का खेल: 30 मिनट तक दबोचे रखा, जान बचाने के लिए पशुपालक सहलाता रहा
बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में 6 घायल