अमेरिका ने अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक अनोखा ऐतिहासिक कदम उठाया है। फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में 408 किलो का एक विशाल टाइम कैप्सूल जमीन में 10 फीट नीचे दफनाया गया है। इसे 2276 में खोला जाएगा, जब अमेरिका अपनी 500वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।
यह टाइम कैप्सूल आधुनिक युग के आम लोगों की यादों का पिटारा है। इसमें राइट ब्रदर्स के विमान का एक टुकड़ा, व्हेल की हड्डी, दुनिया के सबसे बड़े जिप्सम रेगिस्तान की रेत और कई ऐतिहासिक दस्तावेज रखे गए हैं। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को यह बताना है कि आज के दौर का समाज और संस्कृति कैसी थी।
वैज्ञानिकों ने इसे बेलनाकार (सिलेंडर) आकार दिया है क्योंकि कोनों वाले बक्से समय के साथ कमजोर हो जाते हैं। इसे इंडियम धातु से बनाया गया है, जो एक नरम धातु है। यह धातु दबाव पड़ने पर खुद-ब-खुद छोटी दरारों को भर लेती है। साथ ही, कैप्सूल के अंदर नमी को 35 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है ताकि अंदर रखी वस्तुएं न तो सड़ें और न ही भुरभुरी होकर टूटें।
कैप्सूल को पानी से बचाने के लिए इसे एक अतिरिक्त स्टील सिलेंडर के भीतर रखा गया है। दोनों परतों के बीच हवा की एक ऐसी लेयर दी गई है जो पानी को अंदर घुसने से रोकेगी। यह तकनीक ठीक उसी सिद्धांत पर काम करती है, जैसे पानी में उलटी बाल्टी डुबोने पर अंदर हवा फंसी रहती है और पानी प्रवेश नहीं कर पाता। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह कैप्सूल कभी भीगा, तो इसका मतलब होगा कि पूरा फिलाडेल्फिया शहर डूब चुका है।
टाइम कैप्सूल का कॉन्सेप्ट भारत के लिए नया नहीं है। 1973 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान दिल्ली के लाल किले के पास कालपात्र नाम का कैप्सूल दफनाया गया था। इसे 1,000 साल बाद खुलने के लिए बनाया गया था, जिसमें भारत के विकास और इतिहास के दस्तावेज थे।
हालांकि, 1977 में जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इसे राजनीतिक विवाद के चलते बाहर निकलवा लिया गया। नई सरकार का आरोप था कि इसमें इतिहास को नेहरू-गांधी परिवार के नजरिए से पेश किया गया है। भारी बहस के बाद इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया गया और आज भी यह रहस्य बना हुआ है कि उस कैप्सूल में वास्तव में क्या सामग्री थी और उसे कहां रखा गया है।
A 1,000-pound time capsule marking America s 250th birthday was buried at Independence Mall in Philadelphia on July 4, 2026. Organized by the America 250 commission, the 10-foot-deep, dual-steel repository is set to remain sealed for 250 years and will be reopened on the United… pic.twitter.com/swX50MOokP
— Sarahh (@Sarahhuniverse) July 5, 2026
OTT से हटते ही लीक हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज , क्या डिजिटल सेंसरशिप नाकाम हुई?
72 दिन की शादी और दर्दनाक अंत: क्या नौकरी छोड़ने के दबाव में हुई आकृति सुतार की हत्या?
लॉकअप 2 में मचेगा बवाल: नए जेलर बनकर एंट्री करेंगे करण कुंद्रा और एल्विश यादव!
‘अकेला नहीं है इजरायल’: नेतन्याहू ने अमेरिकी अहंकार को नकारा, भारत को बताया सबसे भरोसेमंद साथी
क्रिकेट पिच पर पसरा मातम: बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही हुई मौत
बहन मारे तो दुलार, भाई मारे तो बेल्ट : समाज के दोहरे मापदंड पर मासूम का फूटा गुस्सा
इंडोनेशिया के आसमान में गार्ड ऑफ ऑनर : पीएम मोदी का जोरदार स्वागत और भविष्य की नई साझेदारी
इंडिया ओपन में बंदरों का हस्तक्षेप : हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- केला खिलाओ और खेल जारी रखो
भविष्य के लिए टाइम कैप्सूल : अमेरिका ने जमीन में दफन किया 250 साल पुराना इतिहास
दिल्ली की हवा होगी अब साफ? जानिए क्या है पवन III , जो प्रदूषण को हवा में ही कर देती है खत्म