लोकप्रिय रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में ड्रामे का स्तर बढ़ता जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट और मशहूर टीवी एक्टर राम कपूर अपने बेतुके बयानों के कारण लगातार चर्चा में हैं। अब शो की एक्स-होस्ट कंगना रनौत ने उनकी क्लास लगा दी है, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कंगना ने राम कपूर की बोलती की बंद आगामी एपिसोड के प्रोमो में कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। उन्होंने राम कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, राम, अगर तुम्हें लगता है कि तुम इस जेल के लिए बहुत बड़े हो, तो तुम यहां आए ही क्यों? क्या अपना फूहड़पन दिखाने आए हो? कंगना के इस आक्रामक अंदाज ने दर्शकों को सलमान खान के वीकेंड का वार की याद दिला दी है।
बचाव करने का नहीं मिला मौका कंगना के तीखे सवालों का जवाब देते हुए राम कपूर ने कहा कि सही समय आने पर वह अपनी सच्चाई साबित करेंगे और सबसे बेहतर बनकर दिखाएंगे। इस पर कंगना ने उन्हें तुरंत टोका और कहा, अगर तुम बेहतर बनना चाहते हो, तो अपना बचाव करना बंद करो। इस जोरदार बातचीत ने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
राम कपूर के विवादित बयान बने गले की फांस राम कपूर शो के पहले दिन से ही विवादों में रहे हैं। उन्होंने शादी में बेवफाई (चीटिंग) का बचाव करते हुए उसे एक छोटी गलती बताया था, जिस पर उनकी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के साथ तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं, हाल ही में होस्ट फराह खान के साथ बहस करने के कारण भी सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
शो में बढ़ रहा है एलिमिनेशन का दबाव जहां एक तरफ राम कपूर के बर्ताव पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जेल के अंदर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स अपनी जगह बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कंगना रनौत की इस एंट्री के बाद शो में क्या बड़े बदलाव आएंगे, यह देखने लायक होगा।
Kangana literally giving Salman Khan vibes 🔥🔥🔥
— TINCHI (@AartiM18) July 1, 2026
What aura man 😇🙌
She owns this show like no one else !!
Ram Kapoor n Dheeraj Dhooper buckle 🆙
Come up as main leads of #Lockupp #KanganaRanaut #RamKapoor #DheerajDhoopar #Lockupp2 pic.twitter.com/E4JtCiRvNi
कार पार्किंग का यह अनोखा तरीका देख चकराया लोगों का सिर, वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल
15 दस्तावेज भी बेअसर: असम में शख्स को हाईकोर्ट ने माना विदेशी , नागरिकता साबित करने में रहा नाकाम
इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी की चाय चर्चा: मैदान के बाहर भी छाया बेबी बॉस का जादू
1454 फीट की ऊंचाई पर रोमांस और गिरफ्तारी: न्यूयॉर्क में रूसी कपल का खतरनाक स्टंट
30 दिन जेल में तो कुर्सी खत्म: मानसून सत्र में फिर आ रहा संविधान संशोधन बिल
कानपुर: बीमार पति के सामने पत्नी को सड़क पर पीटा, कपड़े फाड़े; वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट
गिफ्ट लाओ तो रिटर्न भी मिलेगा ... ओपी राजभर के तंज पर अखिलेश यादव का पलटवार
अटल टनल के पास रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, तेज रफ्तार कार का भयंकर एक्सीडेंट कैमरे में कैद
महुआ मोइत्रा पर हमला: TMC सांसद 4 घंटे रहीं बंधक, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंची गुंडागर्दी
IND vs ENG: बारिश ने बिगाड़ा खेल, अभिषेक और अय्यर की शानदार पारी धरी रह गई