दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस वक्त इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 सीरीज पर टिकी हैं। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में जब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ, तो उम्मीदों के विपरीत 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड में भी उन्हें न खिलाने पर क्रिकेट गलियारों में भारी निराशा है।
हालांकि, मैदान पर न उतरने के बावजूद वैभव का जलवा कम नहीं हुआ है। उनकी सादगी और भारतीय स्वाद के प्रति प्रेम ने इंग्लैंड में एक डिलीवरी बॉय का दिल जीत लिया, जिसकी कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
होटल की चाय नहीं आई पसंद इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम एक फाइव-स्टार होटल में रुकी हुई है। वहां की पारंपरिक हल्की चाय वैभव के भारतीय स्वाद के अनुकूल नहीं थी। मसालेदार चाय के शौकीन वैभव ने होटल के मेन्यू को नजरअंदाज करते हुए पास के एक लोकल भारतीय कैफे से मसाला चाय ऑर्डर करने का फैसला किया।
डिलीवरी बॉय के साथ फैन मोमेंट जब ऑनलाइन डिलीवरी बॉय चाय लेकर होटल पहुंचा, तो सामने भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव को देखकर वह दंग रह गया। डिलीवरी बॉय एक भारतीय मूल का युवा था, जिसे देखते ही वैभव ने सादगी के साथ उसका अभिवादन किया। जब उसने ऑटोग्राफ मांगा, तो वैभव ने मुस्कुराते हुए उसे निराश नहीं किया और खुशी-खुशी ऑटोग्राफ दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
पहले आयरलैंड में भी चर्चा में रहे थे वैभव यह पहली बार नहीं है जब वैभव के खान-पान या पसंद को लेकर चर्चा हुई हो। कुछ दिन पहले आयरलैंड में नेट प्रैक्टिस के दौरान, उन्हें मैनेजमेंट द्वारा दिया गया इलेक्ट्रॉल मिला पानी बिल्कुल पसंद नहीं आया था। पानी पीते समय उनके अजीब एक्सप्रेशन ने सबका ध्यान खींचा था, जिसका कारण बाद में उनका स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बताया गया था।
क्या दूसरे टी20 में मिलेगा मौका? इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ भी अब खुलकर वैभव के समर्थन में उतर आए हैं। उनके मुताबिक, मौजूदा सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। लगातार फ्लॉप हो रहे खिलाड़ियों के बीच समर्थकों की मांग तेज हो गई है कि बेबी बॉस को अब मौका मिलना चाहिए। क्या दूसरे टी20 में भारतीय टीम मैनेजमेंट वैभव पर दांव लगाएगा? फैंस को अब इसी का इंतजार है।
Vaibhav Sooryavanshi ordered Indian Masala chai from a cafe in England 😭😭
— Jeet (@JeetN25) July 1, 2026
- Vaibhav first didn t like that electralyte 😭
- now he didn t like his hotel tea and ordered Indian Masala chai from an Indian Cafe 😭
- delivery boy asked for autograph and Vaibhav happily signed… pic.twitter.com/zqa1VRpE4A
मुंबई बेहाल: भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद; रेड अलर्ट जारी
फीफा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर: 86वें मिनट तक हार रही बेल्जियम ने 3 मिनट में लिखा जीत का इतिहास
दिल्ली में दिन में रात : झमाझम बारिश से गर्मी और उमस का टूटा दम
अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ आज से शुरू हुई पवित्र यात्रा, सुरक्षा का अभेद्य घेरा
जिसके घर दरबार सजता था, उसे ही दरबारी बना दिया , नीतीश को लेकर JDU नेताओं पर भड़के आनंद मोहन
श्रेयस अय्यर का विराट धमाका: इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन, दिग्गजों की सूची में बनाई जगह
अमरनाथ यात्रा 2026: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के लिए पहला जत्था रवाना
क्या कर रहा है यार... : रन-आउट के बाद मैदान पर भिड़े ईशान और अभिषेक, स्टंप माइक में कैद हुई नाराजगी
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लताड़ा
IND vs ENG: शुरुआती झटकों से उबरकर भारत ने इंग्लैंड को दिया 190 रनों का लक्ष्य