पटना: बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने जेडीयू नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार उन्होंने नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द मौजूद नेताओं की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया है। आनंद मोहन ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी लोगों ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति में बदल दिया है जो अब खुद दरबारी बनकर रह गए हैं।
नीतीश को लेकर क्या बोले आनंद मोहन? नालंदा में एक सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने तंज कसा। उन्होंने कहा, जिसके घर में दरबार सजता था, आज उसी को दरबारी बना दिया गया है। सीएम ने जिसे राज्यसभा भेजा, आज उन्हीं के सामने उन्हें हाजिरी लगानी पड़ती है। उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब पार्टी के भीतर रची गई साजिश का हिस्सा है।
निशांत कुमार के साथ हुई बड़ी साजिश आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर जेडीयू नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि निशांत को जनता के बीच लोकप्रिय होने से रोकने के लिए जेडीयू की तथाकथित बेईमान चौकड़ी ने चाल चली।
उनका कहना है कि निशांत कुमार की बिहार यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से घबराकर ही उन्हें डिप्टी सीएम या सीएम बनाने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री के पद पर सीमित कर दिया गया।
निशांत को बना दिया स्वास्थ्य विभाग का क्लर्क आनंद मोहन ने तीखे शब्दों में कहा कि निशांत कुमार को राजनीति से दूर करने के लिए क्लर्क बना दिया गया है। उन्होंने कहा, निशांत सुबह 10 बजे मंत्रालय जाते हैं और शाम 5 बजे थक-हारकर वापस लौट आते हैं। जेडीयू के बेईमान नेताओं ने उनका यही रूटीन बनाकर रख दिया है ताकि वे जनता के नेता न बन पाएं और नीतीश के उत्तराधिकारी के तौर पर उभर न सकें।
नीतीश के लिए केंद्र में मंत्री बनना डिमोशन मोदी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार के नाम की चर्चाओं पर भी आनंद मोहन ने राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश केंद्र में मंत्री बनते हैं, तो यह उनके लिए एक तरह का डिमोशन होगा।
आनंद मोहन ने आरोप लगाया कि जेडीयू की चांडाल चौकड़ी ने नीतीश कुमार की दशकों की राजनीतिक तपस्या और जमा-पूंजी का शोषण किया है। ये लोग केवल अपने हित साधने के लिए नीतीश को लगातार कमजोर कर रहे हैं।
*बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन एक बार फिर नीतीश कुमार के करीबी नेताओं पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि जिसके घर दरबार सजता था, उसी को दरबारी बना दिया। निशांत कुमार को जेडीयू के बेईमान नेताओं ने क्लर्क बनाकर रख दिया#NBTBihar #AnandMohan #NitishKumar pic.twitter.com/ktKwtFzW1Q
— NBT Bihar (@NBTBihar) July 1, 2026
रवि किशन ने 5 दिनों में छोड़ा अलायंस , बेटी रीवा का रो-रोकर बुरा हाल
हैरी केन का ऐतिहासिक धमाका: रोनाल्डो और पेले के रिकॉर्ड को धूल चटाई, अब सिर्फ मेसी से पीछे
पहले सैल्यूट, फिर पिता के चरण स्पर्श: जनरल धीरज सेठ ने संभाली सेना की कमान
1454 फीट की ऊंचाई पर रोमांटिक प्रपोजल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर स्टंट करना कपल को पड़ा भारी
BSNL का धमाकेदार धमाका: 1,999 रुपये में 330 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा
पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का खौफनाक तांडव: बोला- 4 मर्डर कर चुका हूं, अगला नंबर तुम्हारा है
खाली बोतल से बना डाला कमाल का किचन डिस्पेंसर , इंटरनेट पर वायरल हुआ अनोखा जुगाड़
मेची नदी का कहर और प्रशासनिक लापरवाही: वक्त पर चेतते तो न बहती सड़क , डीएम की इंजीनियरों को दो टूक चेतावनी
पीएम मोदी का मास्क पहनकर शोरूम में चोरी, CCTV देखकर हैरान रह गई पुलिस
अरे यार क्या कर रहा है... - मैदान पर मची गफलत और ईशान का विकेट, फिर अभिषेक शर्मा ने संभाली कमान