किशनगंज के जिला पदाधिकारी (DM) नवीन कुमार ने बुधवार को ठाकुरगंज प्रखंड में मेची नदी से प्रभावित कटाव क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा असंतोष जताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई।
डीएम ने सबसे पहले खारुदह पंचायत के ठीकाबस्ती से भयंकरदुवारी को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क का जायजा लिया। नदी की तेज धाराओं ने इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के एक बड़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया है।
मौके पर मौजूद अभियंताओं को लताड़ते हुए डीएम ने कहा, अगर मानसून आने से पहले संवेदनशील स्थलों की मरम्मत कर ली गई होती, तो यह सड़क आज सुरक्षित होती। यह सीधे तौर पर विभागीय लापरवाही का नतीजा है।
डीएम ने कटाव निरोधी कार्यों (फ्लड फाइटिंग वर्क) के लिए उपयोग हो रहे जियो बैग और बोल्डर क्रेटिंग की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्माण सामग्री में जरा भी घटियापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई, तो संबंधित कनीय अभियंता (JE) और सहायक अभियंता (AE) के खिलाफ सीधे FIR दर्ज कराई जाएगी।
कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए डीएम ने स्थानीय प्रशासन को रेड अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। उन्होंने एसडीएम, बीडीओ और अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि नदी किनारे बसे संवेदनशील टोलों की 24 घंटे निगरानी की जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार, बीडीओ अहमर अब्दाली और सीओ मृत्युंजय कुमार सहित जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों को कड़े निर्देश देने के बाद डीएम ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीएम ने दावा किया कि किसी भी परिस्थिति में किसी को बेघर नहीं होने दिया जाएगा और कटाव रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
जनरल धीरज सेठ की नई डगर: VIJAY मंत्र से बदलेगी भारतीय सेना की तस्वीर
वीआईपी प्रोटोकॉल तोड़ खेत में जा पहुंचे केंद्रीय मंत्री: किसानों के साथ बैठकर खाया ज्वार रोट्टा
विश्व कप से बाहर होने के बाद रोनाल्ड कोमैन का इस्तीफा, डच फुटबॉल में बड़ा बदलाव
मैक्सिको की जीत का 12वां खिलाड़ी : होटल के बाहर ड्रम बजाकर फैंस ने उड़ाई इक्वाडोर की नींद
लॉक अप 2: आकांक्षा चमोला की बाइसेक्सुअलिटी पर हुआ बड़ा खुलासा, कंटेस्टेंट के खुलासे से मचा हड़कंप
ट्रंप को बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट ने बर्थराइट सिटीजनशिप कानून को दी मजबूती, रद्द किया राष्ट्रपति का आदेश
भागलपुर: अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी निजात
जमकर चला 48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी का जादू, कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हुए AI+ के ये दमदार फोन्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर से पहले सावधान! कहीं आपकी एक छोटी सी चूक न बन जाए मौत का कारण
सहरसा मंडी अपडेट: चावल की चमक बरकरार, मक्का-गेहूं की चाल सुस्त